ज्वारा-विसर्जन के समय थमते है ट्रेन के पहिए:डोंगरगढ़ की रियासतकालीन परंपरा, 3-4 घंटे कोई ट्रेन नहीं आती

Updated on 02-10-2025 03:53 PM
राजनांदगांव, शारदीय नवरात्र के समापन पर डोंगरगढ़ में एक अनूठी परंपरा देखने को मिली। मां बम्लेश्वरी मंदिर से निकली शोभायात्रा में 901 ज्योति कलशों का महावीर तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन पर रेल यातायात 3-4 घंटे तक पूरी तरह रुका रहा।

विसर्जन यात्रा के मार्ग में मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन आती है। इस परंपरा के चलते भारतीय रेलवे दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों को रोक देता है। यह व्यस्त रेलखंड लगभग तीन से चार घंटे तक मेगा ब्लॉक पर रहता है, जिससे आस्था और परंपरा के सम्मान में रेलों के पहिए थम जाते हैं।

इस परंपरा की नींव रियासत काल में रखी गई थी। खैरागढ़ के तत्कालीन शासक राजा लाल उमराव सिंह ने 21 अगस्त 1883 को ब्रिटिश सरकार और बंगाल-नागपुर रेलवे के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत रेल लाइन निर्माण के लिए ज़मीन और न्यायिक अधिकार सौंपे गए थे।

डोंगरगढ़ की पहचान बनी यह परंपरा

समझौते के दस्तावेजों में डोंगरगढ़ का स्पष्ट उल्लेख मिलता है। बताया जाता है कि राजा लाल उमराव सिंह ने ज़मीन देने के साथ ही डोंगरगढ़ स्टेशन में रेलों के ठहराव और नवरात्र के समय ज्योति विसर्जन यात्रा के लिए रेल पटरियों पर ब्लॉक देने की शर्त भी रखी थी। इसी परंपरा का पालन आज भी किया जाता है।

यह विसर्जन सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इतिहास, परंपरा और आस्था का ऐसा संगम है जिसने देशभर के श्रद्धालुओं को दशकों से अपनी ओर आकर्षित किया है। यह डोंगरगढ़ की एक महत्वपूर्ण पहचान बन चुकी है।

मां की जयकारों के साथ आगे बढ़ीं यात्रा

यह भव्य शोभायात्रा 1 अक्टूबर की रात मां बम्लेश्वरी मंदिर से शुरू हुई। इसमें महिलाएं सिर पर ज्योति कलश लिए मां की जयकारों के साथ आगे बढ़ीं। हजारों श्रद्धालु इस अनूठे दृश्य को देखने के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे और तालाब किनारे आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.