जैकी श्रॉफ और सनी लियोनी स्टारर 'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर रिलीज, दिखा खूंखार अवतार

Updated on 17-01-2023 08:46 PM
फिल्मों में रोमांस से लेकर नेगेटिव किरदारों में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले एक्टर जैकी श्रॉफ अब अपने करियर के सबसे खूंखार अवतार में वापसी कर रहे हैं। वह फिल्म 'कोटेशन गैंग' में नजर आएंगे, जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में जैकी श्रॉफ एकदम खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं, जो हर किसी को चौंका रहा है। जैकी श्रॉफ ने 80 के दशक में फिल्मों में अपने गैंगस्टर वाले किरदारों से खूब धमाल मचाया था। अब वह एक बार फिर इसी गैंग्स्टर वाले रोल में वापसी कर चुके हैं। पर यह उनका अब तक का सबसे खतरनाक रोल बताया जा रहा है।
Quotation Gang में सनी लियोनी भी हैं और उनका अवतार भी काफी चौंकाने वाला है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी गैंगवॉर पर आधारित है। ट्रेलर में अलग-अलग गैंग्स की झलक है, जो चेन्नै, कश्मीर और मुंबई में फैले हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है कि गैंग का मेंबर बनना आसान नहीं है।


सनी लियोनी ने चौंकाया

तभी Sunny Leone की एकदम खतरनाक अवतार में एंट्री होती है। हथियार लिए वह दूसरे गैंग के लीडर को मारने जाती हैं और कहती हैं- एक गैंग का लीडर ही दूसरे गैंग के लीडर की हत्या कर सकता है। 'कोटेशन गैंग' के ट्रेलर में खूब हिंसा है, जिससे जाहिर है फिल्म में भी काफी हिंसा देखने को मिलेगी। हर किरदार एकदम रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

2023 में रिलीज होगी 'कोटेशन गैंग'

'कोटेशन गैंग' को विवेक के कनन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। 'कोटेशन गैंग' में प्रियामणि भी नजर आएंगी। उन्होंने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था। वह इस फिल्म में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रोल में हैं। 'कोटेशन गैंग' इसी साल रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.