किसानों के आंदोलन से भोपाल में ट्रैफिक अस्त-व्यस्त

Updated on 30-07-2026 01:36 PM
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।

किसानों के आंदोलन के चलते भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इस बीच सरकार ने 60 प्रतिशत मूंग खरीदने से लेकर अन्य मांगें मान ली हैं। देर रात से ही ज्यादातर किसानों ने लौटना शुरू कर दिया था। किसानों ने सड़कें खाली करना शुरू कर दी थीं।

किसानों- पुलिस में झड़प

इससे पहले बुधवार को किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कुछ किसानों के कपड़े फट गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव कर नारेबाजी की, इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ गए।

रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस तक भारी पुलिस बल तैनात है। रास्ते में बसों और डंपरों से बैरिकेडिंग की गई है।

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया, जबकि कई किसानों ने सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर भोजन किया। किसानों के समर्थन में Gen-Z युवा भी शामिल हुए और सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट किया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.