वेतन आयोग बनाने और अमीरों पर टैक्स की ट्रेड यूनियनों ने की डिमांड

Updated on 25-06-2024 02:59 PM
नई दिल्ली: अमीरों पर वेल्थ टैक्स लगे, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो, सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में ज्यादा छूट मिले, बेरोजगारी घटाने के उपाय हो, आठवां वेतन आयोग बने, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को रेगुलर किया जाए, मनरेगा में मिनिमम वेज बढ़े और सरकारी विभागों में नए पद बनाने पर रोक हटे। ये कुछ प्रमुख सुझाव रहे, जो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण FM निर्मला को मिले। सीतारमण ने सीतारमण सोमवार को प्री बजट मीटिंग में ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ, हिंद मजदूर सभा, INTUC, AITUC CITU और AIUTUC सहित 12 ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने हिस्सा लिया। हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह ने NBT को बताया कि 10 यूनियनों ने संयुक्त प्रस्ताव वित्त मंत्री को दिया। उन्होंने बताया, 'HMS ने कहा है कि बेरोजगारी दूर करने के उपाय बजट में किए जाएं।

सुपर रिच पर वेल्थ टैक्स

सुपर रिच 10% लोगों पर 2% वेल्थ टैक्स लगाया जाए। यह पैसा गरीबों, मजदूरों की सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स में लगे। ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो।'
सिंह ने कहा, 'हमने कहा है कि लेबर रिफॉर्म्स के नाम पर कुछ भी करने से पहले इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस की मीटिंग कराई जाए, जो 2015 से नहीं हुई है। सरकारी विभागों में नए पदों के सृजन पर रोक भी खत्म हो और मनरेगा में मिनिमम वेज बढ़े।

महंगाई कंट्रोल का मुद्दा

AIUTUC के ऑल इंडिया सेक्रेटरी रमेश पाराशर ने बताया कि आठवां वेतन आयोग बनाने, PSU का निजीकरण बंद करने, अग्निवीर स्कीम बंद करने और महंगाई कंट्रोल करने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों के आम उपयोग की चीजों पर टैक्स घटना चाहिए। वहीं, वित्त मंत्रालय ने पीएम विश्वकर्मा, जन सुरक्षा और मुद्रा योजना सहित विभिन्न स्कीम की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) प्रमुखों की बैठक बुलाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.