MP के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली महाराष्ट्र में पलटी

Updated on 14-12-2022 05:01 PM

महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे हैं। मारे गए लोग सेंधवा के कोलकी मांग (जिला बड़वानी) के हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल है।

महाराष्ट्र के पंढरपुर तहसील में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से यह हादसा हुआ है। हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है।

कोलकी गांव के सरपंच प्रतिनिधि अटल बिहारी ने बताया कि गांव से करीब 50 से 60 मजदूर महाराष्ट्र के पंढरपुर और कर्नाटक गन्ना कटाई के लिए गए हैं। देर रात को वहां से सूचना मिली कि पंढरपुर तहसील के करकम गांव के पास गन्ना कटाई कर अपने रहने के स्थान लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाएं, एक युवती और दो बच्चों की मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही गांव में छाया मातम
सरपंच प्रतिनिधि अटल बिहारी ने सरकार से मृतकों को मुआवजा दिलाने और मृतकों के शव को गांव लाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है। मृतकों के घर गांव के लोग पहुंचने लगे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

मृतकों के नाम
मृतकों में रमता पति नेवल सिंह, प्रिया पिता नेवल सिंह, सुनीता पति राजीराम, अरविंद पिता राजीराम, सुरका पिता वेर सिंह शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.