टॉपर छात्र-छात्राओं ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड का लिया आनंद, कहा धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

Updated on 09-10-2022 05:42 PM

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 125 छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्रों ने हेलीकॉप्टर में उड़ान का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का उपहार दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और बड़े बड़े पदों पर जाना है। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2022 के आयोजन में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थियों को सैर कराई गई। 119 छात्र-छात्राओं को पालकों की सहमति से हेलीकॉप्टर राइड कराई गई।

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मानमुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मानराजनांदगांव के संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा यामिनी कुंजाम ने बताया कि मैंने सिर्फ सपना ही देखा था कि हेलीकॉप्टर में बैठूंगी, लेकिन आज मेरा सपना मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजलि सतपथी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है, बहुत मजा आया, मैं बहुत खुश हूं। हमारे मुख्यमंत्री जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जांजगीर चांपा जिले के गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगहनी की कक्षा बारहवीं में 95.00 प्रतिशत प्राप्त करने वाली छात्रा ज्योति कैवर्त ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खास और यादगार रहेगा, मैंने कभी नहीं सोचा था हेलीकॉप्टर में बैठ पाऊंगी लेकिन मुख्यमंत्री जी ने मुझे हेलीकॉप्टर की सैर करा दी, मैं बहुत खुश हूं।

मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 जिला नारायणपुर के अबुझमाण्ड के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के  विशेष  पिछड़ी जनजाति के छात्र देवानंद कुमेटी ने बताया कि मैंने दसवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, मैं जहां रहता हूं वहां सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंचती है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने मुझे हेलीकॉप्टर से खुले आसमान की सैर करा दी, मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद। जिला महासमुंद के लंहगर स्थित नवजीवन मिशन हाई स्कूल के दसवीं बोर्ड में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शुभम निषाद ने बताया कि हेलीकॉप्टर राइड को लेकर मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन हेलीकॉप्टर में बैठकर बहुत मजा आया, पूरी राजधानी का नजारा देखा, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लाखनटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरासी के बारहवीं कक्षा में 80.00 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र शिवप्रसाद बैगा ने बताया कि मेरे पूरे परिवार में उत्साह है कि मैं हेलिकॉप्टर की सैर करूंगा, मेरे पापा खुद यहां तक लाये मुझे, मुख्यमंत्री जी को मेरा और मेरे पूरे परिवार का धन्यवाद।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.