तकनीक आज की और कीमत 5 साल पुरानी! GST कट के बाद देख लीजिए 5 सबसे सस्ती कारें

Updated on 19-09-2025 01:51 PM
नई दिल्लीजीएसटी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के फैसले का सबसे बड़ा असर छोटी और एंट्री लेवल कारों पर दिख रहा है। टैक्स घटने के बाद मारुति सुजुकी, रेनॉ, टाटा और ह्यूंदै जैसी कंपनियों की बजट कारें पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं। इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को होगा जो पहली बार कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। सबसे बड़ा धमाका तो मारुति सुजुकी की तरफ से हुआ है। कंपनी ने जीएसटी 2.0 का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाते हुए कीमतों में कमी का ऐलान किया है। इसमें भी एंट्री लेवल कारों में जबर्दस्त कमी आई है।

मारुति की S-Presso कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये हो गई है। मजेदार बात यह है कि यह कार 2019 में जब लॉन्च हुई थी तब इसकी शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये थी। यानी इसे प्री- कोविड युग की कीमतों के भी नीचे पहुंचा दिया गया है। फेस्टिव सीजन के साथ कीमतों में इस भारी कमी के बाद लंबे समय से ठंडे पड़े एंट्री लेवल कारों के बाजार को नई जान मिल सकती है।

कितनी सस्ती हुई गाड़ियां

यह बदलाव न केवल मारुति के लिए बल्कि पूरे ऑटो सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है। टाटा, ह्यूंदै और रेनॉ जैसे कंपनियां जिनके पास लेवल कारें हैं उन सभी के लिए यह बेहतरीन मौके के तौर पर आया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि छोटी कारों की सेल्स में 20-30% की बढ़ोतरी हो सकती है, जो अर्थव्यवस्था को बूस्ट भी देगी क्योंकि इससे वो ग्राहक मार्केट में लौट सकते हैं जो अभी तक कार खरीदने का प्लान ठंडे बस्ते में डालकर बैठे थे।
मारुति ने अपनी गाड़ियों पर 1,29,600 रुपये तक की कटौती की है। सबसे ज्यादा कटौती S-presso पर ही की गई है। इसके अलावा ऑल्टो के10 में 1,07,600 रुपये तक की कटौती की गई है। इसकी शुरुआती कीमत अब 3,69,900 रुपये रह गई है। स्विफ्ट पर 84,600 रुपये, बलेनो पर 86,100 रुपये, डिजायर में 87,700 रुपये, ब्रेजा पर 1,12,700 रुपये और अर्टिगा पर 46,400 रुपये तक की कमी की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.