आज का इतिहास: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का ऐलान, जानिए 8 मार्च की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

Updated on 09-03-2023 03:09 AM

नई दिल्ली: महिला दिवस के मौके पर अपनी रिश्तेदारों, सहेलियों और सहयोगी महिलाओं को शुभकामना संदेश भेजने के साथ ही कार्ड, चॉकलेट, फूल और अन्य उपहार देने की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इस बात से बहुत ज्यादा लोग वाकिफ नहीं हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आखिर क्यों और कब से मनाया जाता है। दरअसल, साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वर्ष 1910 में कोपनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक ‘विषय’ के साथ मनाने की शुरूआत की। देश दुनिया के इतिहास में आठ मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1702 : इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महारानी एनी ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली।
 
 
1921 : स्पेन के प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद भवन से बाहर निकलते हुए हत्या कर दी गई।

1930 : महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।

1942 : जापानी फौजों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा के रंगून शहर पर कब्जा किया।

1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

1953 वसुंधरा राजे का जन्म। वह लगातार दस वर्ष तक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार की मुख्यमंत्री रहीं।
1971 : अमेरिका के मुक्केबाज जो फ्रेजियर ने पूर्व चैंपियन मोहम्मद अली को हराकर विश्व हेवीवेट खिताब दोबारा अपने नाम किया।

1985 : बेरूत में एक मस्जिद के नजदीक एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत और 175 से ज्यादा घायल। हादसे के समय लोग नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे।

2014 : क्वालालम्पुर से बीजिंग जाते हुए मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया, जो लाख कोशिशों के बावजूद मिल नहीं पाया। विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। इसे खोजने के प्रयास 2017 में बंद कर दिए गए।
2020 : कोरोना वायरस पैर पसारने लगा। विश्वभर में मामलों की संख्या 1,05,800 तक पहुंची। 95 देशों तक पहुंचा वायरस। अकेले चीन में इसके 80,695 मामले। भारत में संक्रमितों की संख्या 39 पर पहुंची। केरल में पांच संक्रमित मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.