आज Hindustan Copper सहित ये शेयर करा सकते हैं बंपर कमाई! दिख रहे तेजी के संकेत

Updated on 22-12-2023 02:24 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार को तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 359 अंक का उछाल आया था। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार लाभ में रहा था। भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 358.79 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70,865.10 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स नुकसान में खुला और कारोबार के दौरान यह एक समय 585.92 अंक तक लुढ़क गया था। लेकिन दोपहर के कारोबार में इसमें तेजी आई और एक समय यह 452.4 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.90 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,255.05 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 21,288.35 अंक तक गया और नीचे में 20,976.80 अंक तक आया था। कारोबारियों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी आई। आरआईएल और एचडीएफसी का सेंसेक्स के लाभ में 300 अंक से अधिक का योगदान रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड सबये ज्यादा 2.27 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं थीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल थे। आईए देखते हैं आज कौन से शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Tata Consumer, ONGC, Supreme Industries और Vijaya Diagnostic पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Gujarat Ambuja, SJVN, Cochin Shipyard, NMDC, Gland Pharma और TV18 Broadcast के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Hindustan Copper, Shyam Metalics, Metropolis Health, Aurobindo Pharma, Cyient, GE Shipping और Torrent Pharma शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.