आज वर्ल्ड कप में नंबर-2 और 3 की टक्कर, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका की टीमें

Updated on 01-11-2023 02:14 PM
पुणे: सेमीफाइनल में प्रवेश के प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के मैच में आज आमने-सामने होंगे। यह दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच का बड़ा मुकाबला होगा। मौजूदा वर्ल्ड कप के अधिकांश मुकाबले एकतरफा रहे हैं, लेकिन अगर दो करीबी मुकाबले चुने जाएं तो चेन्नै में साउथ अफ्रीका की पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच था, जिसमें 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम पांच रन पीछे रह गई।

दोनों टीमों के एक्स फैक्टरसाउथ अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक तीन शतक समेत 431 रन बना चुके हैं। वहीं युवा रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 406 रन बना लिए हैं, उनके हवाई शॉट्स देखने लायक होते हैं। इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर होने के कारण संपूर्ण पैकेज हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के पास अगर पावर हिटर हेनरिक क्लासेन हैं तो न्यूजीलैंड के पास जिमी नीशम हैं। डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर हैं तो डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। एडेन मार्करम की तुलना ग्लेन फिलिप्स से हो सकती है क्योंकि शानदार बल्लेबाज होने के साथ दोनों उम्दा स्पिनर भी हैं। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका को कागिसो रबाडा के फिट होने की उम्मीद होगी जो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सके थे।

न्यूजीलैड को जीत की ज्यादा जरूरत
दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की दावेदार हैं। न्यूजीलैंड के छह मैचों में आठ अंक हैं। लगातार चार जीत के बाद दो लगातार मैच उसने गंवाए हैं। सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने के लिए उसे जीत की दरकार है। यहां उसकी हार से अफगानिस्तान (छह अंक) और पाकिस्तान (छह अंक) के लिए रास्ते खुल सकते हैं। यदि कीवी टीम इसके बाद बाकी दो मैच भी गंवा देगी तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो सकती है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका (छह मैचों में 10 अंक) के जीतने पर 12 अंक हो जाएंगे और वह भी भारत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: 
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, जेराल्ड कोट्जी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.