आज मैक्‍स हेल्‍थकेयर सहित इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत लगा सकते हैं दांव

Updated on 02-02-2024 01:23 PM
नई दिल्‍ली: अंतरिम बजट के दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को निवेशकों ने मेटल और रियल्‍टी की अगुआई में चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली की। इससे बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106.81 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 71,645.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 72,151.02 के ऊंचे और 71,574.89 अंक के निचले स्तर तक गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 28.25 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरकर 21,697.45 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान निफ्टी 21,832.95 अंक के ऊपरी और 21,658.75 अंक के निचले स्तर तक गया।

शुरुआती बढ़त खोने के बाद घरेलू बाजार अंतरिम बजट पेश किए जाते समय उतार-चढ़ाव में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा और नेस्ले में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर फायदे में रहे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Motherson Sumi Wiring, Narayana Hrudayalaya, Bank of Baroda, Max Healthcare, Eicher Motors, और Can Fin Homes पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने P&G Health, Jyothy Labs, Intellect Design, CE Info Systems और Aurobindo Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Power Grid, NTPC, Adani Ports, Adani Enterprises, Bajaj Auto, Tata Motors और Hero MotoCorp शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.