आज नहीं निकलेगा मैदान पर सांप, स्टेडियम में हुई खास तैयारी, पिछली बार बत्ती भी गुल थी

Updated on 10-01-2023 08:21 PM
गुवाहाटी: भारत और श्रीलंका के बीच आज दोपहर 1:30 बजे से गुवाहाटी के जिस बरसापारा स्टेडियम में पहला वनडे होना है, वहां कभी सांप निकल आता है तो कभी मैच के दौरान बत्ती गुल हो जाती है। ग्राउंड पर पिछला मैच 2 अक्टूबर 2022 को हुआ था। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल के दौरान एक नहीं बल्कि दो-दो बार मैच रोकना पड़ा था। पहले मैदान में सांप घुस आया तो अगली बार बत्ती ही गुल हो गई। अंधेरे के चलते खेल रोकना पड़ा था।

इस बार पुख्ता है इंतजाम

असम क्रिकेट एसोसिएशन इस बार पूरी तैयारी कर चुका है। सांपों को मैदान के भीतर आने से रोकने के लिए केमिकल्स का सहारा लिया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में असम क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष तरंगा गगोई ने बताया, 'हमने पूरे स्टेडियम में एंटी स्नेक केमिकल्स का छिड़काव करवाया है। मच्छरों की रोकथाम के लिए भी प्रबंध है। इससे पहले साल 2020 में भारत-श्रीलंका के ही बीच होने वाला टी-20 मैच इसलिए रद्द हो गया था क्योंकि पिच में पानी घुस गया था। तब हेयर ड्रायर, आयरन जैसी चीजों से पिच सुखाने की तस्वीरें दुनिया ने देखी थी।

    पिच रिपोर्ट भी जान लीजिए

    बरसापारा स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है। साल 2018 में यहां वेस्टइंडीज के दिए 323 के टारगेट को भारत ने 43वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सेंचुरी जड़ी थी। शाम को ओस का असर रहेगा। लिहाजा, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बोलिंग का फैसला कर सकता है। बारिश की कोई आशंका नहीं है।

    भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमान गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

    श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI:पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजय डीसिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्षणा, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
    Advt.