आज प्लेन तेरा भाई उड़ाएगा... विराट कोहली का वीडियो सोशल पर छाया

Updated on 14-03-2023 10:58 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 4th Test) के बीच चौथे टेस्ट के आखिरी दिन माहौल शानदार रहा। जबरदस्त 186 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली (Virat Kohli Test Ton) फुल मूड में दिख रहे थे। न केवल वह प्लेयर्स के साथ मस्ती करते दिखे, बल्कि अंपायर को भी ट्रोल किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में वह यह कहते दिख रहे हैं कि प्लेन मैं उड़ाऊंगा।
वीडियो के बैग्राउंड से आवाज आ रही है- प्लेन में पहले बैठ जाऊंगा... प्लेन मैं उड़ाऊंगा। इसे लोग उस डायलॉग से जोड़कर देख रहे हैं कि आज प्लेन तेरा भाई उड़ाएगा...। हालांकि, यह क्लियर नहीं हुआ कि विराट कोहली ने किस बात पर ऐसी प्रतिकिया दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बैटिंग कर रही थी और उसका स्कोर एक विकेट पर 14 रन था। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन मैदान थे।
भारतीय टीम ने इस मैच को खत्म होने से पहले ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया था। दरअसल, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक क्राइस्टचर्च टेस्ट में आखिरी गेंद पर एक रन लेकर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस तरह से उधर श्रीलंका की हार हुई और इधर भारत को WTC के फइनल का टिकट मिल गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। उसके लिए कैमरून ग्रीन और उस्मान ख्वाजा ने शतक जड़ा था। जवाब में भारतीय टीम के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 128 रन बनाए थे। इस तरह से भारत ने पहली पारी में 571 रन ठोके। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया 5वें दिन अंत तक बैटिंग करता रहा और मैच ड्रॉ होने तक 2 विकेट पर 175 रन बनाए थे।
खैर, 7 जून से ओवल में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा। भारत लगातार दूसरी बार WTC का फाइनल खेलेगी। पहली बार उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.