आज अडानी ग्रीन समेत ये तीन कंपनियों के स्टॉक रहे ट्रेंडिंग

Updated on 11-05-2023 07:24 PM
मुंबई: गुरुवार को भी भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव खुले। निफ्टी 50 और सेंसेक्स आशावाद के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका में इंफ्लेशन के आंकड़े उम्मीद से भी बेहतर रहे। इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों को बल मिला। भारतीय बाजार में आज एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज छाए रहे। खराब परिणामों की वजह से डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRREDDY)आज के लिए इन 3 ट्रेंडिंग स्टॉक्स पर रख सकते हैं नजर और लार्सन एंड टुब्रो (LT) जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
गुरुवार, 11 मई, 2023 को इन ट्रेंडिंग शेयरों पर रखें नजर:

रतनइंडिया एंटरप्राइजेज: कंपनी को निदेशकमंडल से सिक्योरिटीज या प्रतिभूतियों के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने की मंजूरी मिल गई है। पैसे जुटाने का तरीका तो क्वालिटीफाइड इंस्टीच्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए होगा या फिर फिर पैसे जुटाने के किसी अन्य अनुमेय मोड के माध्यम से। शेयर आज के सत्र में सकारात्मक गति के साथ यह स्टॉक 39.83 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।
बॉश लिमिटेड (Bosch Limited) : कंपनी ने बताया है कि उसके मोबिलिटी सॉल्यूशंस बिजनेस सेक्टर और बियॉन्ड मोबिलिटी सॉल्यूशंस बिजनेस सेक्टर कुल रेवेन्यू में क्रमशः 23.7% और 7.8% की वृद्धि हुई है। 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का टैक्स चुकाने से पहले का लाभ 23.55% सालाना बढ़कर 533 करोड़ रुपये हो गया है। पूरे साल के आधार पर, फर्म का शुद्ध लाभ 17.01% बढ़कर 1,425.5 करोड़ रुपये हो गया। FY23 में इसका कुल राजस्व 14,929.3 करोड़ रुपये रहा था। यह 26.72% की वृद्धि दर्शाता है।

अडानी ग्रीन एनर्जी: अडानी ग्रीन एनर्जी के निदेशकमंडल की 13 मई 2023 को बैठक होने वाली है। इसमें कंपनी के फंड रेजिंग से जुड़े प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। गुरुवार को अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 912.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.