Nexus Select के आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, जानिए GMP और सब्सक्रिप्शन स्टेटस
Updated on
11-05-2023 07:32 PM
नई दिल्ली : आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए आज एक अच्छा मौका है। नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT के IPO में निवेश करने का आज यानी 11 मई को आखिरी दिन है। यह आईपीओ 9 मई को खुला था। नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) भारत का पहला REIT (Real Estate Investment Trust) आईपीओ है। इसे किराए पर देने वाली रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स का समर्थन प्राप्त है। सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक यह आईपीओ 0.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 0.17 गुना और दूसरी कैटेगरीज 1.25 गुना सब्सक्राइब हो चुकी हैं।क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम
शेयर बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, ग्रे मार्केट में आज नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का शेयर 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। यह बुधवार को 3.5 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी अपनी रिटेल आरईआईटी (Retail REIT) आईपीओ के जरिए 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगी।एंकर निवेशकों से जुटाए 1,440 करोड़
नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने एंकर निवेशकों से 1,440 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस आईपीओ के लिए प्रति यूनिट प्राइस बैंड 95 रुपए से 100 रुपए तय किया गया है। इसमें कम से कम 1500 यूनिट और बाद में इतनी ही संख्या के गुणक में बोली लगानी होगी। मतलब कि इस IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 15,000 रुपए का निवेश करना होगा।कौन हैं आईपीओ के लीड मैनेजर
आईपीओ के बुकिंग रनिंग लीड मैनेजर मॉर्गन स्टैनली, जेपी मॉर्गन, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल और BoA ML हैं। इस आईपीओ के साइज की बात करें तो नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT IPO में 1,400 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1,800 रुपए का OFS है।
14 शहरों में है कंपनी के मॉल
नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट की बात करें तो यह देश का सबसे बड़ा मॉल प्लेटफॉर्म है। कंपनी के 14 प्रमुख शहरों में 17 हाई क्वालिटी एसेट्स शामिल हैं।