प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी समापन

Updated on 10-01-2023 06:50 PM
इंदौरः प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। सम्मेलन के तीसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके समापन के लिए इंदौर आ रही हैं। समापन समारोह में राष्ट्रपति, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार-2023 भी प्रदान करेंगी। ये पुरस्कार विदेश में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारत की उपलब्धियों का समर्थन करने और भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके द्वारा संचालित संगठन और संस्थाओं को दिए जाते हैं।
इसके पहले राष्ट्रपति मुर्मू, सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। मुख्य समारोह में केन्द्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर स्वागत भाषण देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सम्मेलन के अंतिम दिन इसे संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के साथ वर्ष 2021 और वर्ष 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त प्रवासी भारतीयों का ग्रुप फोटो सेशन होगा ।


आज इन विषयों पर होगी चर्चा


सम्मेलन के प्रथम सत्र में केन्द्रीय शिक्षा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में भारतीय कार्य-बल की वैश्विक गतिशीलता को सक्षम बनाना- भारतीय डायस्पोरा की भूमिका" विषय पर सत्र होगा। एक अन्य सत्र में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में "राष्ट्र निर्माण के लिये एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी महिला उद्यमियों की क्षमता का उपयोग करना" विषय पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल मेहमानों के लिए लंच होस्ट करेंगे। दोपहर के भोज के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पहुंचेंगी।केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉ. वी. मुरलीधरन के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन होगा।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट शेड्यूल



नई दिल्ली से सुबह 9:55 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर सुबह 11:20 बजे इंदौर पहुंचेंगी

दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी से मुलाकात

दोपहर 2.55 बजे गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात

दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी
शाम 5:15 बजे इंदौर से वायु मार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.