ज्यादा पेंशन पाने का आज आखिरी मौका, इस तरह कर सकते हैं फटाफट अप्लाई

Updated on 26-06-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की EPS ( Employees’ Pension Scheme) के तहत हायर पेंशन ( Higher Pension) वाली योजना में आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। पिछले महीनों इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून 2023 कर दी गई थी। हालांकि इसकी तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी संभावना काफी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी बहुत से लोग योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल के जरिए आवेदन जमा करने में काफी दिक्कतें हो रही है।


इसकी वजह से ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation) से हायर पेंशन के लिए अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई नियोक्ताओं ने पीएफ फंड मैनेजर के पास लास्ट डेट को बढ़ाने और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए याचिका दायर की है। आवेदन की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अब भी स्पष्टता की कमी है।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन


- ई -सेवा पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
- राइट साइड के Pension on Higher Salary ऑप्शन पर क्लिक करें। एक नया पेज ओपन होगा
- इसके Click Here ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब आपको UAN, नाम, डेट ऑफ बर्थ, आधार कार्ड, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा
- इसके बाद ओटीपी डालकर वेरिफाई करना होगा

नोट - बता दें कि ज्यादा पेंशन का फायदा उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनके ईपीएस-95 (EPS 95) मेंबर रहते हुए ज्यादा पेंशन के ऑप्शन को ईपीएफओ ने स्वीकार नहीं किया था।

हायर पेंशन चुनने का विकल्प


EPFO ने 1 सितंबर, 2014 के बाद पीएफ खाता खुलवाने वाले कर्मचारियों को EPS के जरिये हायर पेंशन चुनने का विकल्‍प दिया है। इसके तहत 15,000 से ज्‍यादा कमाने वालों को भी अब EPS में 8.33 फीसदी अंशदान का मौका दिया जाएगा, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्‍हें ज्‍यादा पेंशन मिल सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.