आज है नीति आयोग की अहम बैठक , क्या है यह और क्या होता है इसका काम?

Updated on 27-05-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: 27 मई , शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग (NITI Aayog) के संचालन परिषद की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल की ओर से इस बैठक में कोई शामिल नहीं होगा। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार आमने-सामने है। विपक्षी एकजुटता को दिखाने के लिए ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। नीति आयोग की आठवीं संचालन परिषद की बैठक को लेकर राजनीति जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग नीति आयोग की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को शामिल होना है, लेकिन विपक्षी दलों की ओर से इसका विरोध शुरू हो गया है।

क्या है नीति आयोग

आजादी के बाद यूएसएसआर की तर्ज पर 1950 में योजना आयोग का गठन किया गया था। योजना आयोग का मकसद योजनाओं का निर्माण करना था। साल 2014 में मोदी सरकार ने योजना आयोग को भंग कर दिया और 1 जनवरी 2025 को नीति आयोग का गठन किया गया। योजना आयोग की तरह नीति आयोग भी भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बनाया गया। ‘राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान’ यानी NITI Aayog सरकार के लिए एक थिंक टैंक के रूम में काम करता है। नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। अध्यक्ष के अलावा एक उपाध्यक्ष और एक कार्यकारी अधिकारी होता है । इनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

नीति आयोग का मकसद

नीति आयोग का मकसद राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा करना है। इसके लिए राज्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय विकास प्राथमिकता क्षेत्रों और रणनीतियों को विकसित करना है। नीति आयोग का काम देश के अलग-अलग राज्यों के साथ सहकारी संवाद को बढ़ावा देना है। इस आयोग का काम नीति निर्माण में सरकार की सहायता करना है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की निगरानी करने के साथ-साथ उनको क्रियान्वित करने में मदद करना है। इसका काम राष्ट्रीय उद्देश्य के संबंध में राज्यों की सक्रिय सहभागिता से राष्ट्रीय विकास को प्राथमिकता देना एवं रणनीति के प्रति मिलकर काम करना है। नीति आयोग का काम सहकारी संवाद को बढ़ावा देना है। इसका काम अलग-अलग विभाग के लिए एक मंच के रूप में काम करना है।
क्या है नीति आयोग का काम
  • नीति आयोग का काम अगर आसान शब्दों में समझे तो इसका मुख्य रूप से नीति और कार्यक्रमों में फ्रेमवर्क बनाना है।
  • सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना है।
  • नीति आयोग का काम सब की बातों को सुनते हुए उसका मूल्यांकन करना है।
  • ये सरकार के थिंक टैंक के रूप में काम करना है।

कौन हैं नीति आयोग के सीईओ

बीवीआर सुब्रमण्यम नीति आयोग के सीईओ हैं। सुब्रमण्यम कई प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी भी रहे थे।सुब्रमण्यम मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। साथ ही उन्होंने लंदन बिजनस स्कूल से मैनेजमेंट की डिग्री भी ली है। 2004 से 2006 तक वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्राइवेट सेक्रेटरी रहे। कुछ समय वर्ल्ड बैंक में बिताने के बाद वह 2012 में पीएमओ में लौटे थे। उन्होंने साल 2015 तक पीएमओ में काम किया था। उसके बाद वह छत्तीसगढ़ लौट गए थे। वहां वह पहले प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने और फिर उन्हें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) बनाया गया। साल 2018 में सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया। उनके कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया गया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटा गया था। पीटीआई के मुताबिक सुब्रमण्यम उन चंद अधिकारियों में शामिल थे जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बारे में केंद्र के फैसले की पहले से जानकारी थी। बाद में उन्हें कॉमर्स सेक्रेटरी बनाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.