आज जवान बाघों के बदले जूनागढ़ से वन विहार आएंगे गिर के युवा शेर, सक्करबाग चिड़ियाघर से बूढ़े सिंह लाने का प्रस्ताव ठुकराया

Updated on 21-12-2024 12:34 PM

वन विहार नेशनल पार्क में शनिवार को सक्करबाग चिड़ियाघर से सिंह का एक जोड़ा लाया जा रहा है। गुजरात ने आखिरकार वन विहार नेशनल पार्क की बात 16 साल बाद मानी और चार साल के युवा सिंह का जोड़ा दिया है। इसके बदले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाए गए बाघ बी-2 और बाघिन बंदनी को सक्करबाग चिड़ियाघर भेजे गए हैं। इनकी उम्र क्रमश: 7 और 6 साल है।

2006 से गिर के सिंह लाने के प्रयास चल रहे थे। 16 सालों में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश के बाद भी गुजरात वन विभाग व चिड़ियाघर प्रबंधन ने युवा बाघों के बदले बूढ़े सिंह देने की पेशकश की थी। वन विहार प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। वन विहार में इस समय तीन सिंह हैं। जिसमें एक नर सत्या और दो मादा गंगा और नंदी हैं। नंदी और सत्या नंदन कानन चिड़ियाघर से लाए गए थे।

नंदी को मिलेगा साथी, बढ़ सकता है कुनबा मप्र सरकार लगातार गिर से सिंह लाने का प्रयास कर रही थी। जूनागढ़ से आ रहे सिंह जोड़े से ब्रीडिंग प्रोग्राम को गति मिलेगी। वहीं मादा सिंह गंगा को नया साथी मिलेगा। वहीं इन ब्रीडिंग से बचाने के लिए जूनागढ़ की मादा सिंह को नया साथी सिंह सत्या मिलेगा।

एनिमल एक्सचेंज के तहत सक्करबाग चिड़ियाघर से गिर के सिंह का जोड़ा लाया जा रहा है। इनके बदले वन विहार से बाघ का जोड़ा दिया गया है। 

-सुनील सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर, वन विहार



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.