आज भोपाल को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, जानिए अभी देश में किस-किस रूट पर चल रही

Updated on 01-04-2023 06:31 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) आज 11वीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस ट्रेन का नियमित संचालन तीन अप्रैल से होगा। हालांकि सीट के लिए बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी। शनिवार को ये ट्रेन (Vande Bharat Train) भोपाल से चलकर रात आठ बजे आगरा छावनी स्टेशन पर पहुंचेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। देश में अबतक 10 वंदे भारत अलग-अलग रूट्स पर दौड़ रही हैं।

इन रास्तों पर दौड़ रहीं वंदे भारत

मौजूदा समय में भारत में 10 वंदे भारत पटरियों पर दौड़ रही हैं। इनमें मुंबई से गांधीनगर, वाराणसी से नई दिल्ली, माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, सोलापुर से मुंबई, शिरडी से मुंबई, बिलासपुर से नागपुर, मैसूर से चेन्नई, विशाखापट्नम से सिकंदराबाद, नई दिल्ली से अंदौरा और न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेनों से लोगों का सफर काफी आसानी हो गया है। अब एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लग रहा है।

साल 2019 में चली थी पहली वंदे भारत

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस साल 2019 में चली थी। यह नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। दूसरी वंदे भारत नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पिछले साल मुंबई और अहमदाबाद के बीच शुरू की गई थी। चौथी वंदे भारत दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच चलाई गई थी। पांचवीं वंदे 11 नवंबर, 2022 को मैसूर और चेन्नई के बीच चलाई गई। छठी वंदे भारत महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई। इसके बाद हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापटट्नम के लिए वंदे भारत चलाई गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.