आज फिर मुंह के बल गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, देखें कितनी कम हुई कीमत

Updated on 24-04-2024 01:49 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आईए देखते हैं आज सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 14 रुपये की गिरावट के साथ 71,015 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ 70,987 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला है। सोने में अभी और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 80,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 82,578 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसी के साथ 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 83,839 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी बुधवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.18 फीसदी या 4.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,338.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,325.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में बुधवार को तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.26 फीसदी या 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 27.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार गिर रहे दाम

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से गिरावट देखी जा रही है। कभी आसमान पर चल रहे सोने-चांदी की कीमतों में अब कमजोरी देखी जा रही है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए थे। सोने की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था। हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2024
नई दिल्ली: विदेशों में भारत के दो प्रमुख मसाला ब्रांड्स के खिलाफ रेगुलेटरी कार्रवाई ने इस इंडस्ट्री की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह ऐसी इंडस्ट्री है जिसमें घरेलू और…
 13 May 2024
नई दिल्ली: भारत में कई चीजों के निर्यात में काफी उछाल देखने को मिला है। भारत सरकार कई दूसरी कंपनियों को लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे वो देश में…
 13 May 2024
नई दिल्ली: हिंदुजा ग्रुप से जुड़ी आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के 100% शेयर गिरवी रखने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी है। सूत्रों…
 13 May 2024
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह फोटो…
 13 May 2024
नई दिल्ली: रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी के शेयर में आज बड़ी गिरावट आई है। शेयर बाजार खुलते ही 8 फीसदी से ज्यादा नीचे…
 13 May 2024
नई दिल्ली: भारत आज एक अहम डील करने जा रहा है। इस डील से चीन और पाकिस्तान की एक झटके में नींद उड़ने वाली है। भारत अगले 10 वर्षों के लिए…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। मजबूत घरेलू मांग रहने…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: भारत में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बीते दिनों राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा है। इस पर अब राजनीतिक अर्थशास्त्री और लेखक गौतम सेन ने बड़ा डर जाहिर कर दिया…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी।…
Advt.