सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने सहकारी बैंकों को एक प्लेटफार्म पर लाने पर विचार हो : मंत्री श्री सारंग

Updated on 15-03-2024 11:58 AM

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि सहकारिता को मजबूत करने के लिये सहकारिता क्षेत्र के बैंकों को एक ही प्लेटफार्म पर लाने की जरूरत है। इसके लिये नियमों और अधिनियमों में आवश्यक संशोधनों पर विचार करने की जरूरत है। मंत्री श्री सारंग आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों और कार्य-प्रणाली की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी भी उपस्थित थीं।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारिता से जुड़े बैंक अपेक्स बैंक में अपना डिपॉजिट रखें। इससे सहकारिता की साख मजबूत होगी। पैक्स पर रजिस्ट्रार ऑफिस का कंट्रोल हो। विभिन्न संघ सहकारिता से जुड़ें, जिससे इसका स्ट्रक्चर मजबूत हो। उन्होंने कहा कि सहकारिता को मजबूत करने के लिये कर्मचारियों के प्रशिक्षण और स्किल डेव्हलपमेंट पर भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। इसकी व्यवस्थित कार्य-योजना तैयार की जाये। साथ ही सेवाओं और अनुशासन पर भी ध्यान दिया जाना होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता की साख के लिये पीआर और कम्युनिकेशन की आवश्यकता है। मंत्री श्री सारंग ने सहकारिता के विभिन्न क्षेत्रों को नवाचार के जरिये आगे बढ़ाने की बात भी कही।

बैठक में केरल राज्य की सहकारी साख संरचना का अध्ययन कर लौटी टीम ने अपनी रिपोर्ट का प्रजेंटेशन दिया। टीम ने अध्ययन बिन्दुओं की जानकारी दी। टीम ने केरल राज्य भ्रमण के दौरान केरल स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के गठन, गठन का प्रभाव, विशेषज्ञ समिति, वित्तीय स्थिति की जानकारी, बैंक की जानकारी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियाँ (पैक्स), उल्लेखनीय उपलब्धियों सहित अध्ययन में पाये गये महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रस्तुत किया।

बैठक में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री आलोक कुमार सिंह, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज कुमार गुप्ता, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, संयुक्त आयुक्त श्री के.के. द्विवेदी और सहायक महाप्रबंधक श्री के.टी. सज्जन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.