सीएम को दिखाने निगम अधिकारियों का कारनामा:शिवराज को खुश करने जगमगा दी सड़क, जाते ही निकाल ली स्ट्रीट लाइट्स

Updated on 20-12-2022 05:17 PM

आपने कहावत सुनी होगी कि "चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात"। इसको चरितार्थ किया है जबलपुर नगर निगम के अधिकारियों ने। उन्होंने जनता को 4 घंटे की रोशनी देकर उनकी किस्मत में फिर अंधेरी रात छोड़ दी। ये 4 घंटे वो थे, जब सीएम शिवराज जबलपुर आए थे। शिवराज सिंह के काफिले के लिए जबलपुर की अमखेरा रोड, स्ट्रीट लाइट्स से रोशन कर दी गई, लेकिन उनके जाने के बाद अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट्स निकलवा दी। अब महापौर मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।

जबलपुर का अमखेरा-गोहलपुर रोड, जो कि नेशनल हाईवे 30 से शहर को जोड़ता है। 17 दिसंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान कटनी में भाजपा की बैठक में शामिल होने के बाद इसी सड़क से जबलपुर आए थे। बीते 3 साल से यहां रहने वाले लोग सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट्स ना होने की शिकायतें कर रहे थे। सीएम शिवराज के दौरे से पहले अचानक नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। हाईवे से लगी तीन किलोमीटर की सड़क को नई नवेली स्ट्रीट लाइट्स से रोशन कर दिया।

रोशनी से सराबोर सड़क से जब सीएम का काफिला गुजरा, तो जनता ने खूब दुआएं दीं, पर सीएम के जाते ही नजारा बदल गया। नगर निगम के अमले ने सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट्स निकालनी शुरू कर दीं। ऐसे में क्षेत्र की जागरुक जनता ने विरोध जताया, मोबाइल कैमरे चालू कर लाइट्स निकालने की वजह पूछी।

इस पर निगम का अमला जवाब नहीं दे सका। जहां विरोध था, उतनी जगह छोड़कर बाकी सड़क की स्ट्रीट लाइट्स निकालकर ले गया। अमखेरा इलाके में रहने वाले लोग इसे छलावा बता रहे हैं, क्योंकि वो समझे कि स्ट्रीट लाइट्स लगाने की उनकी फरियाद कुछ समय के सीएम के काफिले के मद्देनजर पूरी की गई थी।

महापौर नगर निगम के अधिकारियों के इस कारनामे से हैरान हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मामले की जांच करवाने की बात कहते हुए इलाके में स्थाई स्ट्रीट लाइट्स लगवाने की बात की है। यह सच है कि जब भी वीआईटी मूवमेंट होता है, तो प्रोटोकॉल के तहत काफिले के मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की जाती है, लेकिन जबलपुर की अमखेरा रोड पर स्ट्रीट लाइट्स लगाकर निकाल लिया जाना, जनता को मुंह चिढ़ाने से कम नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.