अच्छी पत्रकारिता करना है तो वृहद ज्ञान की आवश्यकता है - अरुण साव

Updated on 12-01-2026 12:05 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। उप मुख्यमंत्री सह लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रविवार को सारंगढ़ के गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में  प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान आयोजक पत्रकारगणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जैतखाम का पूजा अर्चना किया। राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और शहीद पत्रकारों को श्रदांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद सोनिया चौहान इंटरनेशनल कराते विजेता, पुलिस निरीक्षक टीकाराम खटकर, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मानित सुनीता यादव और प्रियंका गोस्वामी आदि को सारंग रत्न से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर आयोजक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश प्रताप परिहार, उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा और गोविन्द शर्मा ने उप मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा कानून को सुधार कर लागू करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन क्यों आवश्यक है। यह इसलिए आवश्यक है कि जब सभी पत्रकार पत्रकारिता का कोर्स न कर सके तो वह इस कार्यशाला से सीखेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में बहुत कठिन  परिश्रम करना पड़ता है। आजादी के पहले, हमारा बड़ा और सबसे पुराना लोकतंत्र है। चौथे स्तंभ के रूप में आप बड़े से बड़े व्यक्ति से प्रश्न पूछ सकते हैं। सबसे प्रश्न पूछने का अधिकार है यह हमारे लोकतंत्र की खूबी है। यही हमारी ताकत है। आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। पत्रकारिता इतना आसान नहीं है। पत्रकारिता की कठिनाई का मुझे एहसास है। पत्रकारिता जगत में तेजी से बदलाव आया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जमाना में पत्रकार के सामने लगातार चुनौती ऐसी चुनौतियों के बीच काम करने से मैं पूरी तरह वाकिफ हूं आपकी कठिनाइयों से। उन्होंने सोशल मीडिया में पहले पोस्ट के होड़ के संबंध में कहा कि, इज्जत कमाने में वर्षों लग जाते हैं वहीं एक गलत समाचार, किसी के बारे में किसी व्यक्ति के चरित्र के संबंध में उसके पूरे सम्मान को खत्म कर देता है। इसलिए समाचार के तह तक जाने के बाद, सच्ची जानकारी का उजागर करें।

 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वकील को जिस प्रकार से सभी विषयों का ज्ञान रखना पड़ता है। अपने मुकदमे की पैरवी के लिए। चोट, हत्या के लिए चिकित्सा का ज्ञान नहीं होगा, भवन निर्माण के लिए इंजीनियरिंग की जानकारी नहीं होगी तो भवन के मामले में ऐसे मामलों की पैरवी भी नहीं कर सकते।  प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी, उनके कार्यशैली की जानकारी यह सब जरुरी होता है। ठीक वैसे ही जरूरत होता है पत्रकारों के लिए। अच्छी पत्रकारिता करना है तो वृहद ज्ञान की आवश्यकता है, सारे सिस्टम, पद्धति, इलाज इंजीनियरिंग, मूल्यांकन यदि सबका ज्ञान होना चाहिए तभी आप अच्छी पत्रकारिता कर सकते हैं। पत्रकारिता के दौरान जो कठिनाइयां होती है इसलिए सुरक्षा कानून की मांग की गई है।  

उन्होंने एक वाक्या बयां करते हुए कहा कि, मुंगेली के पत्रकार महेंद्र अग्रवाल जो मुझसे बहुत स्नेह रखते थे, जब चलने फिरने में आसक्त हो गए तो एक पुरानी फाइल निकाल कर मुझे दिखाए और बोले अरुण, यह मेरे पदक है। यह कागज नहीं, ये चिट्टियां, धमकी भरे यही पदक है। जीवन के अंतिम क्षण तक हौसला सच्चे पत्रकार की पहचान है। इस अवसर पर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सत्ताधारी दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक  केराबाई मनहर, हरिदास भारद्वाज, सुभाष जालान, संदीप शर्मा, संतोष चौहान, अमित तिवारी आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.