रोहित शर्मा से मिलने के लिए क्रिकेट फैन कर दीं सारी हदें पार, मैदान पर जाकर छूए पैर

Updated on 29-09-2022 06:26 PM

टीम इंडिया को तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद ग्रैंड वेलकम फैंस की तरफ से मिला था, जहां टीम बस के आसपास भी हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। खासकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर केरल के फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला। मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा सा कटआउट लगा था। वहीं, जब फैंस ने टीम बस में रोहित को देखा तो वो उनकी तस्वीरें और वीडियोज निकालने लगे। खुद रोहित ने भी ऐसा किया, जबकि मैच के दौरान एक फैंस ने तो सारी हदें पार कर दीं।

दरअसल, जैसे ही भारतीय टीम की गेंदबाजी पारी समाप्त हुई तो एक फैंस स्टेडियम की सारी हदें पार करते हुए मैदान पर पहुंच गया, क्योंकि उसे रोहित शर्मा से मिलना था। उसने ऐसा किया और फिर मैदान पर ही रोहित शर्मा के पैर छूए। हालांकि, आगे चलकर उन पर बैन भी लगाया जा सकता है और इस क्रिकेट फैन को शायद स्टेडियम में एंट्री न मिले, क्योंकि ये एक तरह का सिक्योरिटी ब्रीच कहा जाता है, लेकिन फैंस का क्रेज अलग ही है।

अक्सर क्रिकेट फैन अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा एक अगल किस्म के क्रिकेटर हैं। वे मैच के बाद खुद ही ज्यादातर मौकों पर फैंस से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन इस फैन से सब्र नहीं हुआ और वे मैदान पर जा घुसा। हालांकि, स्टेडियम प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत या कार्रवाई की बात उस फैन पर करने की बात सामने नहीं आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.