भारत को विश्वमंच पर सिरमौर बनाने के लिए स्वत्व के भाव का प्रकटीकरण आवश्यक - उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 20-02-2024 11:59 AM

भारतीय समाज में, ग्रामीण दर्शन और पारंपरिक ज्ञान की महत्वपूर्ण उपयोगिता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसरण में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित विज्ञानपरक शोध की आवश्यकता है। जो देश और समाज इतिहास से प्रेरणा नहीं लेता, उसके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त नहीं हो पाता इसलिए हमारे इतिहास से प्रेरणा लेकर ही हमारे समाज और देश के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में धर्मपाल शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा विख्यात विचारक एवं इतिहासविद श्री धर्मपाल की जयंती पर आयोजित "धर्मपाल जी के शिक्षा संबंधी विचारों की प्रासंगिकता : वर्तमान परिप्रेक्ष्य में" विषयक व्याख्यान में सम्मिलित होकर कही। श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपालन में प्रसिद्ध इतिहासविद एवं विचारक श्री धर्मपाल के विचारों को जानना और समझना आवश्यक है। श्री धर्मपाल का रचित साहित्य, हमारे स्वत्व के भाव को जागृत करता है।

भारत हमेशा से जन आधारित समाज रहा है अंग्रेजों ने हमारी ये भ्रामक छवि गढ़ी थी। भारत में शिक्षा व्यापक थी, और सर्व समावेशी थी। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं भी विज्ञान आधारित रही हैं। भारतीय संस्कृति में सूर्यास्त के उपरांत तुलसी के नीचे दीपक जलाने का महत्व है। हम मानते हैं कि पेड़ पौधे रात में सो जाते हैं,इसलिए रात में फल, फूल या पत्तियां तोड़ने की मनाही है । ये केवल मूल्य आधारित परंपरा नहीं है बल्कि ये विज्ञान आधारित परंपरा है। भारतीय मान्यताओं, परंपराओं एवं विधाओं में समाज की आवश्यकता अनुरूप शोध से समाज के प्रश्नों का समाधान संभव है। हम सभी को वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। विश्वमंच पर भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए स्वत्व के भाव का प्रकटीकरण आवश्यक है।

मुख्य वक्ता सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज, चेन्नई के निदेशक पद्मश्री डॉ जतिंदर कुमार बजाज ने इतिहासविद श्री धर्मपाल के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा आधारित शिक्षा के संदर्भ में इतिहासविद श्री धर्मपाल द्वारा कृत कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्री धर्मपाल के जीवन में "विरह" गहनता से प्रकट होती है। श्री धर्मपाल के भीतर अपनी परंपराओं, मान्यताओं एवं विधाओं से देश के पुनर्निर्माण में "देशदाज" का भाव था। श्री धर्मपाल मानते थे कि भारतवर्ष लोकतंत्र की जननी है। श्री धर्मपाल ने भारतीय शिक्षा पद्धति को केंद्र में रख कर "द ब्यूटीफुल ट्री" किताब लिखी थी। उनकी लिखित पुस्तक "सिविल डिसओबीडिएंस इन, इंडियन ट्रेडिशन विथ अर्ली नाइनटींथ सेंचुरी डॉक्यूमेंट्स" में भारतीय परंपरा में लोकतंत्र की वास्तविकता का दर्शन मिलता है। श्री धर्मपाल की पुस्तक "इंडियन साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन द एटीन्थ सेंचुरी - सम कनटेंप्रेरी अकांट्स " में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की ज्ञान परंपरा का वर्णन मिलता है।

इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के जैन सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.