कारोबार बढ़ाने के लिए मदर डेयरी यहां लगाने जा रही दो नए प्रोसेसिंग प्लांट, खर्च करेगी 650 करोड़

Updated on 18-03-2024 12:57 PM
नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में प्रमुख दूध सप्लायर मदर डेयरी अपना कारोबार बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। कंपनी करीब 650 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे मदर डेयरी दो नए प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी। इन नए प्लांट में कंपनी दूध और फलों को प्रोसेस करेगी। कंपनी बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ये नए प्लांट लगाने जा रही है। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा प्लांट्स की क्षमता का विस्तार करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लि. के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अपने वितरण नेटवर्क और उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के अपने प्रयास में हमने प्रमुख स्थानों पर अपनी डेयरी और एफएंडवी (फल और सब्जियां) प्रोसेसिंग क्षमताओं के विस्तार के लिए 750 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।’’

यहां लगाने जा रही बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट

उन्होंने बताया कि मदर डेयरी लगभग 525 करोड़ रुपये के निवेश के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा डेयरी प्लांट लगा रही है। इस नए प्लांट की क्षमता प्रतिदिन छह लाख लीटर दूध प्रोसेस करने की की होगी, जिसे बाद में बढ़ाकर प्रतिदिन 10 लाख लीटर किया जा सकता है। यह नया प्लांट मध्य और दक्षिण क्षेत्र के बाजारों में सेवा प्रदान करेगा। बंदलिश के मुताबिक, ‘‘हम अपने सफल ब्रांड के तहत 125 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ कर्नाटक में एक नया फल प्रोसेसिंग प्लांट शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।’’ इन दोनों प्लांट के करीब दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन दो नए प्लांट्स के अलावा हम करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी मौजूदा सुविधाओं में भी क्षमता का विस्तार कर रहे हैं।

इतनी हुई कमाई

मौजूदा समय में मदर डेयरी के पास कंपनी के स्वामित्व वाले 9 प्रोसेसिंग प्लांट हैं, जिनकी कुल दूध प्रोसेस करने की क्षमता प्रतिदिन 50 लाख लीटर से ज्यादा है। यह तीसरे पक्ष की सुविधाओं में भी प्रोसेसिंग करती है। बागवानी (फल और सब्जियां) खंड के लिए कंपनी के अपने चार प्लांट हैं, जबकि खाद्य तेलों के लिए यह 15 सहायक प्लांट्स के जरिए विनिर्माण करती है। वित्त वर्ष 2022-23 में मदर डेयरी का कारोबार करीब 14,500 करोड़ रुपये रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.