प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने दलहन उत्पादन को देंगे बढ़ावा : वनमंत्री केदार कश्यप

Updated on 13-10-2025 12:10 PM

दंतेवाड़ा। संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा के सभाकक्ष में शनिवार को “अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से देशभर के किसान भाई-बहनों को संबोधित किया और उन्हें 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि सम्बन्धी परियोजनाओं का उपहार दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” तथा “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया गया। साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।

दंतेवाड़ा जिले के इस वर्चुअल कार्यक्रम में वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से तीसरी बड़ी शक्ति बनाने के उद्देश्य से कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन दलहन उत्पादन में देश को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। हमारा देश डेयरी उत्पादन में पहले स्थान पर है तो मछली के उत्पादन में भी दूसरे नम्बर पर है। वहीं चना-प्याज के उत्पादन में पहले स्थान पर है। साथ ही अन्य कृषि उपज के उत्पादन में भी आत्मनिर्भर हो रहा है। आजादी के बाद जय जवान-जय किसान का नारा इसीलिए दिया गया था कि जहां हमारे जवान देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं, वहीं मेहनतकश अन्नदाता कृषि उपज से भारत को समृद्ध बना रहे हैं। 

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत समूचे देश में 100 जिलों का चयन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कोरबा एवं जशपुर जिले शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह पहल विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का मिशन है। दंतेवाड़ा जिले में पहले से ही उद्यानिकी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती को बेहतर ढंग से कर रहे हैं, साथ ही वनोपज, डेयरी एवं मछली पालन की दिशा में अच्छा प्रयास हो रहा है। अब इस दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के जरिए हम सभी मिलकर दंतेवाड़ा जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत जिले का चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी जिलेवासियों खासकर किसानों को बधाई दी और आने वाले दिनों में दंतेवाड़ा जिले को दलहन उत्पादन में अग्रणी बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण को सभी ने उत्साह के साथ ध्यान से श्रवण किया। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, डीएफओ श्री सागर जाधव, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारी सहित जिले के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में कृषक एवं किसान मित्र भी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.