आज मुनाफा कमाने के लिए Max Healthcare और Adani Ports पर लगा सकते हैं दांव, दिख रहे तेजी के सभी संकेत

Updated on 13-04-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 235 अंक के लाभ में रहा था। सूचना प्रौद्योगिकी, हेल्थ सेक्टर के शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई। कारोबारियों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत से भी बाजार धारणा को बल मिला है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 235.05 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,392.77 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 279.92 अंक तक उछल गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90.10 अंक यानी 0.51 प्रतिशत के लाभ के साथ 17,812.40 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ पावरग्रिड, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी नुकसान में रहे थे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा था। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 342.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Max Healthcare, Adani Ports, Karur Vysya Bank, SRF और Medplus Health पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है। एमएसीडी ने NTPC, Petronet LNG, NCC, JSW Energy और Nucleus Software के शेयर में मंदी का संकेत दिया है।

निवेशक खूब खरीद रहे ये स्टॉक्स

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Max Healthcare, IGL, Data Patterns, IndiaMart और Safari Industries शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है। वहीं SVP Global, Seya Industries, India Glycols और Orient Electric में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। इन स्टॉक्स ने 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.