मुनाफा कमाने के लिए आज Sun Pharma और SBI सहित इन शेयरों पर लगाएं दांव

Updated on 12-02-2024 04:55 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इस दौरान पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी होने से सेंसेक्स 167 अंक चढ़ गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 167.06 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 71,595.49 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 71,676.49 के ऊपरी और 71,200.31 के निचले स्तर तक भी गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 64.55 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 21,782.50 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और विप्रो के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए थे। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की एवं चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए थे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग निचले स्तर पर बंद हुआ था। यूरोप के अधिकांश बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। रिजर्व बैंक के रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के फैसले से गुरुवार को सेंसेक्स 723.57 अंक टूट गया था, जबकि निफ्टी में 212.55 अंकों की गिरावट आई थी। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Prism Johnson, Welspun India, Grasim Industries, Vodafone India, Ambuja Cements और Atul पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Persistent System, AIA Engineering, L&T Finance Holdings, Quess Corp, Infosys और Data Patterns (India) के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें SBI, Apollo Hospital, Sun Pharma, Hero MotoCorp, TCS और ONGC शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Vinati Organics, UPL, Navin Fluorine और Sharda Cropchemशामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.