पुलिस को चकमा देने बदमाशों ने मुंडवाया सिर, अब पकड़ में आए तो ढोल-नगाड़ों संग निकाला जुलूस

Updated on 23-01-2025 05:20 PM
इंदौर। रीजनल पार्क में पुलिसवालों पर हमला करने वाले सात बदमाशों को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपित सिर मुंडवा कर फरारी काट रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की पिटाई की व रीजनल पार्क ले गई।यहां ढोल-नगाड़ों के साथ सातों का जुलूस निकाला। शर्म के मारे सिर झुकाए बदमाश रास्तेभर कान पकड़कर माफी मांगते रहे। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा के मुताबिक घटना रविवार रात की है। आरोपित शुभम युवाओं की भीड़ लगाकर जन्मदिन मना रहा था।

पुलिस जवानों से की धक्का-मुक्की

रहवासियों ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर बताया कि युवक शराब के नशे में हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। सिपाही राहुल और पवन समझाने गए तो जवानों से धक्का-मुक्की की और शासकीय वाहन (बाइक) में तोड़फोड़ कर दी।

इन पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का केस दर्ज कर मंगलवार रात रोहित उर्फ अक्कू बटला पुत्र कालू सोलंकी नगर, लाला उर्फ सिकंदर पुत्र जगदीश सांवले, अर्जुन उर्फ गोलू पुत्र चुन्नीलाल गंगारे निवासी महादेव नगर, विक्की पुत्र हीरू नायक, अभिषेक पुत्र कोमल ओसवाल निवासी राजरानी नगर, सचिन पुत्र मोहनलाल मंडलोई निवासी छापरी और भोलू पुत्र मोहन कराले निवासी गणगौर नगर को पकड़ लिया।

चकमा देने के लिए बदल लिया हुलिया

टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक आरोपितों ने पुलिस को चकमा देने की खूब कोशिश की। सिर मुंडवा कर हुलिया तक बदल लिया। चार आरोपित अभी भी फरार हैं।

इधर... चाकू अड़ाकर लूट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

लसूड़िया पुलिस ने बायपास पर लूट करने वाले सलमान खान निवासी इलियास कालोनी और सुनील सिंह मेढ़ा निवासी सम्राट कालोनी को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान वे चोटिल हो गए। हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात स्टार चौराहा निवासी रवि कल्याणे के साथ हुई थी।

होटल संचालक के बेटे पर हमले का आरोप

सैलरी मांगने पर होटल संचालक के बेटे ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज किया है। फरियादी अमित हरिशंकर उमंग पार्क कॉलोनी ने अभिषेक उर्फ कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमित ने दिलीप बागड़ी के 60 फीट रोड स्थित होटल में काम किया था। रुपये मांगने पर दिलीप के बेटे कालू ने पीटा।

नकली नोट के मामले में जोधपुर पहुंची पुलिस

लसूड़िया थाना क्षेत्र में 500 के नकली नोट के साथ शुभम रजक को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से 46 नोट जब्त किए थे। ये नोट आरोपित को जोधपुर निवासी महिपाल उर्फ मोहित बेडा ने आधी कीमत में दिए थे। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जोधपुर गई है। पुलिस के वहां पहुंचने के पहले ही घर से फरार हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.