200 करोड़ की ड्रग्स जब्ती से जुड़े TMC के तार? BJP ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Updated on 16-09-2022 05:44 PM
भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता पोर्ट पर जब्त किए गए 200 करोड़ रुपये के ड्रग्स के तार पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से जोड़ दिए हैं। पार्टी का कहना है कि इस नार्कोटिक्स के आरोपी से टीएमसी नेताओं और राज्य के एक मंत्री के सीधे संबंध हैं। इधर, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी दस्तावेज जारी कर टीएमसी के कुछ नेताओं को अवैध संपत्तियों के मामले में घेरा है। खास बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी पहले ही शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को आरोप लगाए, 'करीब 40 किलो हेरोइन की सप्लाई शरीफुल एंटरप्राइज के नाम पर की गई, जिसके मालिक संदेशकाली के रहने वाले शरीफुल इस्लाम मुल्ला हैं। शरीफुल तृणमूल के संदेशखली ब्लॉक 1 और 2 के अध्यक्ष शिबू हजरा और शेख शाहजहां के करीबी हैं।' इस दौरान मजूमदार के साथ भाजपा महासचिव जगन्नाथ चटर्जी भी मौजूद रहे।
 
उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पॉल्युशन सर्टिफिकेट का हवाला देकर ड्रग को पोर्ट से नहीं ले जाया गया। उन्होंने कहा, 'जब शरीफुल के घर पर रेड की गई, तो वह वहां नहीं थे। हो सकता है कि वह बांग्लादेश भाग गए हों। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दावा करती हैं कि राज्य की सीआईडी, सीबीआई से ज्यादा लायक है। अगर ऐसा है, तो मैं चाहता हूं कि राज्य शरीफुल के ठिकानों का पता लगाए। संदेशखली का अध्यक्ष, जो शरीफुल का करीबी भी हैं, उन्होंने हाल ही में राज्य के एक मंत्री से 17-18 बार मुलाकात की है। यह बैठकें ड्रग की खेप पकड़े जाने के बाद हुई थीं।'

इधर, अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दस्तावेज जारी कर आरोप लगाए कि टीएमसी नेताओं की संपत्ति में असामान्य बढ़त हुई है। उन्होंने आरोप लगाए कि इसमें कुलटाली विधायक गणेश चंद्र मंडल का नाम शामिल है। भाजपा नेता का कहना है कि NREGA और अन्य केंद्रीय योजनाओं के रुपयों का गबन किया गया है। खास बात है कि भाजपा नेताओं की तरफ से राज्य के मंत्री का नाम नहीं लिया गया, लेकिन उन्होंने कहा कि 'भ्रष्टाचार' के आरोपों के बाद मंत्री का विभाग हाल ही में बदला गया था। मजूमदार ने शरीफुल की कमाई और उनकी आय के स्त्रोत की जांच की मांग की है।

अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जारी किए गए दस्तावेज साउथ 24 परगना जिले के 4 टीएमसी नेताओं के हैं। उन्होंने आरोप लगाए, 'सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक गणेश चंद्र मंडल और नेता जहांगीर खान, गौतम अधिकारी और शमीम मुल्ला ने बीते 5-6 सालों में अवैध संपत्तियां जुटाई हैं।' उन्होंने कहा, 'यह केवल शुरुआत है। हम एक-एक कर और सबूत जारी करेंगे।' अधिकारी का कहना है कि उनके पास विधायक गणेश चंद्र मंडल की अवैध संपत्तियों, अनुब्रत मंडल की 13 संपत्तियों और मौसमी मंडल की 16 और रौशनी मंडल की 4 संपत्तियों के दस्तावेज हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.