टाइटैनिक पनडुब्बी के धमाके ने अमेरिकी खुफिया हथियार का किया पर्दाफाश, दुश्मनों को पानी में सूंघ लेता है सिस्टम

Updated on 23-06-2023 06:55 PM
न्यूयॉर्क: टाइटैनिक देखने गई ओशनगेट की टाइटन पनडुब्बी डूब चुकी है। इस पनडुब्बी में समुद्र के अंदर ही विस्फोट हो गया था। अब अधिकारियों ने बताया है कि अमेरिकी नौसेना ने माइक्रोफोन ने कई दिन पहले टाइटन पनडुब्बी के विस्फोट का पता लगा लिया था। अमेरिकी रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ओशनगेट एक्पपीडिशन समर्सिबल के लापता होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद नौसेना ने इस इलाके में किसी भी भी संकेत को खोजने के लिए एक टॉप सीक्रेट साउंड डिटेक्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया। इस सिस्टम ने कई दिन पहले ही उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक विस्फोट का पता लगाया था।


अमेरिकी नौसेना ने कई दिनों पहले सुनी थी विस्फोट की आवाज

द वॉल स्ट्रीट जर्नल और एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि उन्हें टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट की आवाज कई दिन पहले ही सुनाई दी थी। हालांकि, वह बिना सबूत के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते थे। गुरुवार को टाइटन पनडुब्बी का मलबा टाइटैनिक जहाज के मलबे से करीब 500 मीटर दूर मिला था। यह वही जगह थी, जहां पर अमेरिकी नौसेना ने विस्फोट की आवाज सुनी थी। अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने यूएस कोस्ट गार्ड कमांड को इस विस्फोट की आवाज की सूचना दी।


अमेरिकी नौसेना ने सिस्टम को बताया सीक्रेट हथियार

जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नौसेन के इस सिस्टम का उपयोग दुश्मन की पनडुब्बियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है। अमेरिकी नौसेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण इस सिस्टम इसकी पहचान जाहिर न करने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने आवाज की डेटा का विश्लेषण किया। इस दौरान टाइटन पनडुब्बी के आसाप का क्षेत्र में विस्फोट या विस्फोट के जैसे एक आवाज और पानी में कंपन को सुना गया। हालांकि, सिर्फ डेटा के आधार पर पनडुब्बी में विस्फोट की पुष्टि नहीं की जा सकती थी। ऐसे में यह जानकारी चल रहे खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए तुरंत इंसीडेंट कमांडर के साथ साझा की गई थी।

शीत युद्ध के दौरान से इस्तेमाल करती है अमेरिकी नौसेना

अमेरिकी नौसेना ने शीत युद्ध के दौरान सोवियत पनडुब्बियों की निगरानी के लिए एक निष्क्रिय सोनार प्रणाली का उपयोग किया था। इसे ध्वनि निगरानी प्रणाली के रूप में जाना जाता था। हालांकि, तब से लेकर आज तक इस सिस्टम में कई बड़े अपडेट किए जा चुके हैं। ऐसे में यह सिस्टम अब पानी के भीतर हल्के से हल्के कंपन को भी महसूस कर सकता है। इसके अलावा यह सिस्टम पानी के तापमान में अचानक आए बदलाव, पानी में ध्वनि की तरंगों को भी रिकॉर्ड कर सकता है। बाद में इससे मिले डेटा का विश्लेषण कर आवाज के प्रकार को जाना जा सकता है। यह एक डिफेंस सिस्टम है, जिसे कई देशों की नौसेनाएं इस्तेमाल करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.