श्रीनगर के लाल चौक पर तिंरगा मोदी सरकार के सुशासन की देन... संबित पात्रा ने कांग्रेस को दिया जवाब

Updated on 27-02-2023 06:19 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन का आज अंतिम दिन था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज इसमें शामिल रहे। सभी नेताओं ने मौजूदा मोदी सरकार को निशाने पर लिया। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी इसका जवाब दिया है। पार्टी ने रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी के महाधिवेशन में उसके कई नेताओं ने दावा किया कि हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है जबकि पूरी दुनिया देश को एक उज्ज्वल स्थान मान रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

कश्मीर में सुशासन मोदी सरकार की देन
कश्मीर के युवाओं में तिरंगा के प्रति प्रेम पैदा करने के बारे में गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की ओर से हासिल की गई उपलब्धियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘आज अगर कश्मीर में लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन जो प्रधानमंत्री मोदी नीत सरकार ने दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था,आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगा दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए।’

'विश्व भारत को ब्राइट स्पॉट मान रहा आप बर्बाद बता रहे'
संबित पात्रा ने कहा, ‘एक तरफ पूरा विश्व आज हिंदुस्तान को 'ब्राइट स्पॉट' कहने में लगा है वहीं कांग्रेस पार्टी, 'हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है' जैसे विषयों को अपने भाषणों में स्थान दे रही है।’ भाजपा प्रवक्ता ने आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ को लेकर भी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आप नेता इवेंट मैनेजमेंट के जरिए अपने भ्रष्टाचार को छिपा नहीं सकते।’ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे। पात्रा ने यह भी कहा कि आप नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा का स्तर बेहद निचले स्तर का था। उन्होंने कहा, ‘यह घृणित है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.