कोहिनूर से कम नहीं है टीपू सुल्तान का वो मैजिक बॉक्स, जिसे अंग्रेज चुरा कर ले गए थे

Updated on 25-02-2023 10:18 PM
नई दिल्ली: आपने मैसूर के शासक सुल्तान फतेह अली खान यानी टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) की कई कहानियां सुनी होंगी। टीपू सुल्तान को भारत का पहला स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है। उन्होंने अंग्रेजों का पुरजोर विरोध किया। उन्हें मैसूर का टाइगर (Tiger of Mysore) कहा जाता है। बताया जाता है कि उनके शासन काल में कई चीजों का अविष्कार हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है कि टीपू सुल्तान के पास एक सोने का मैजिक बॉक्स था। ये बॉक्स अंग्रेजों ने अपने कई अधिकारियों को गिफ्ट किया। अब ये बॉक्स कहां है इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन ये मैजिक बॉक्स कितना खास था आज हम आपको बताएंगे।
कई अंग्रेज अधिकारियों को गिफ्ट किया गया था मैजिक बॉक्स
जब भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन किया तो टीपू सुल्तान के इस खास मैजिक बॉक्स को भी ले लिया। इस सोने से बने बॉक्स को ईस्ट इंडिया कंपनी के जनरल रॉबर्ट बेल ने अपने दोस्त सर चार्ल्स हॉपकिंसन को गिफ्ट कर दिया था। बाद में हॉपकिंसन ने इसे अपने भतीजे हंस विलियम सोथबी को दे दिया। ये मैजिक बॉक्स सोथबी ने अपनी पत्नी चार्लोट कोर्निश को दिया। बाद ये इनग्राम बायवाटर को मिला। इस तरह टीपू सुल्तान का मैजिक बॉक्स अंग्रेजों के हाथों में कई सालों तक घूमता रहा। 1914 में रॉबर्ट बेल के पोते चार्ल्स फ्रांसिस बेल को ये बॉक्स वसीयत में मिला। न्यूऑर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में इसे एक शाही नीलामी में देखा गया था।

कैसा है मैजिक बॉक्स और क्या काम आता है?
आप सोच रहे होंगे कि टीपू सुल्तान के जमाने में बना सोने का ये बॉक्स इतना खास क्यों है, जो कई सालों से अंग्रेजों के लिए इतना जरूरी है। इस बॉक्स पर 20 परतें हैं। जो एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा इसकी हर सतह पर गणित के अंक बन गए हैं। इसे देखने पर ये किसी डाइस जैसे लगता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के खेलों में किया जाता है। इसे देखकर लगता है कि शायद इस बॉक्स का इस्तेमाल टीपू सुल्तान के शासन में किसी गेम को खेलने में किया जाता होगा। द टाइगर ऑफ मैसूर नाम के ब्लॉगर ने अपनी एक वीडियो में बताया है कि इस मैजिक बॉक्स का इस्तेमाल उस जमाने में गणित की एडवांस कैलकुलेशन के लिए किया जाता होगा। आपको बता दें कि टीपू सुल्तान के शासन काल में भारतीय पंचाग का इस्तेमाल करके अरबी में एक कलैंडर बनाया गया था, जो काफी एडवांस था।

क्या किसी खजाने की चाबी था टीपू सुल्तान का मैजिक बॉक्स?
टीपू सुल्तान के मैजिक बॉक्स के असली रहस्य का पता तो अंग्रेज भी नहीं लगा पाए। उस जमाने में जब साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत काफी पीछे था, तब टीपू सुल्तान सबसे पहले बांस से बने रॉकेट का आविष्कार किया था। ये बात जानकर शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन ये सच है। ये रॉकेट हवा में 200 मीटर तक दूसरी तय कर सकता था। बांस के रॉकेट के बाद उन्होंने लोहे से रॉकेट बनाए। कहा जाता है टीपू सुल्तान के पिता हैदर अली के पास भी 50 से ज्यादा रॉकेटमैन थे। कुछ लोग बताते हैं कि टीपू सुल्तान का मैजिक बॉक्स एक तरह की चाबी था, जिसकी मदद से उसके खजाने की दीवार खुलती थी। लेकिन चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान को अंग्रेजों ने हैदराबाद और मराठों के निजाम के समर्थकों की मदद से हरा दिया था। इसके बाद 4 मई 1799 को श्रीरंगापटना में टीपू सुल्तान की हत्या करके अंग्रेजों ने ये मैजिक बॉक्स ले लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.