टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर बने अब महरीन काजी के हमसफर

Updated on 03-10-2022 05:43 PM

आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी कर ली थी। अब उनके पूर्व अतहर आमिर खान ने भी निकाह कर लिया है और अब वह कश्मीर की ही रहने वालीं डॉ. महरीन काजी के हमसफऱ हो गए हैं। कुछ वक्त पहले ही दोनों की सगाई की खबर सामने आई थी और तब से ही यह जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चित थी और अब दोनों ने शादी भी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें यह चर्चित कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। खुद अतहर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दूल्हा बने दिख रहे हैं। 

शादी में अतहर आमिर खान क्रीम कलर की शेरवानी में दिखाई दिए। इसके अलावा उनकी पत्नी डॉक्टर महरीन काजी ने लहंगा-चोली पहना था, जिसके डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। महरीन काजी भी सोशल मीडिया पर चर्चित रहती हैं और वह अकसर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक तस्वीर में उर्दू में महरीन काजी के हाथों में अतहर का नाम लिखा दिखाई देता है। निकाह की रस्मों के अलावा भी अतहर आमिर खान और महरीन काजी के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

उर्दू में हाथ पर महरीन ने लिखवाया अतहर का नाम 

बता दें कि इससे पहले टीना डाबी और अतहर आमिर खान की शादी भी चर्चा में रही थी। लेकिन दोनों आईएएस टॉपरों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। तलाक के बाद टीना डाबी ने कुछ महीने पहले ही राजस्थान में ही तैनात अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली थी। उनके बाद अतहर आमिर खान की बारी थी और उन्होंने भी अपना नया हमसफर चुन लिया है। डॉ. महरीन काजी कश्मीर की ही रहने वाली हैं, जहां से अतहर आमिर खान का भी नाता है। 

कौन हैं अतहर की पत्नी महरीन और क्यों रहती हैं चर्चित

डॉ. महरीन काजी श्रीनगर की ही रहने वाली हैं। वह पेशे से मेडिकल चिकित्सक हैं। लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह एमडी मेडिसिन हैं। वह अभी राजीव गांधी कैंसर संस्थान और रिसर्च सेंटर दिल्ली में साइंटिफिक ऑफिसर हैं। महरीन काजी सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय हैं और अकसर कुछ ब्रांड्स का प्रचार करती हुई भी दिखती हैं। महरीन ने दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अलावा ब्रिटेन और जर्मनी से भी पढ़ाई की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.