आम आदमी जितना पूरी जिंदगी नहीं कमा पाता, उससे ज्यादा है टिम कुक की एक दिन की सैलरी, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 20-04-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: देश में ऐपल कंपनी के एक के बाद एक दो स्टोर खुल चुके हैं। ऐपल का पहला स्टोर मुंबई में खुलने के बाद आज दिल्ली में दूसरा स्टोर खोला गया है। दोनों स्टोर को खुद कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ओपन (Apple Store Launching) किया है। इस मौके पर स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐपल के सीईओ टिम कुक की नेटवर्थ (Tim Cook Net Worth) कितनी है? अरबों की संपत्ति के मालिक टिम कुक (Tim Cook Net Worth) को हर दिन इतनी सैलरी मिलती है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि टिम कुक ने ऐपल को साल 1998 में जॉइन किया था। टिम कुक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब उनकी मुलाकात स्टीव जॉब्स से हुई तो उनके एक बार कहने पर ही उन्होंने ऐपल जॉइन करने का फैसला ले लिया था।

टिम कुक की नेटवर्थ कितनी है


टिम कुक की संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स के मुताबिक वे 1.8 अरब डॉलर यानी करीब 1,47,50 करोड़ रुपये (Tim Cook Net Worth) है। अरबपति होने के बावजूद भी टिम कुक कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में 2,400 वर्ग फुट के एक छोटे से घर में रहते हैं। टिम कुक अरबपतियों की लिस्‍ट में साल 2020 में ही शामिल हुए थे। आज कुक की नेटवर्थ 1.8 बिलियन डॉलर (1,47,50,01,00,000 रुपये) है। साल 2020 में उनकी नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर (1,22,91,67,50,000 रुपये) थी।

टिम कुक को कितनी सैलरी मिलती है


टिम कुक को शानदार सैलरी मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने उन्‍हें पिछले साल सैलरी के रूप में 3.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 27,86,11,300 रुपये दिए थे। कंपनी ने उन्हें साल में दो बार बोनस के रूप में 20 मिलियन डॉलर यानी 1,638,866,000 रुपये दिए थे। जब टिम कुक (Tim Cook) साल 2011 में ऐपल के सीईओ बने थे तब उनकी सैलरी करीब 900,000 डॉलर यानी 7,37,50,050 रुपये थी। वर्ष 2021 में टिम कुक को वेतन के रूप में 734 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं ऐपल कुक को सभी पर्सनल और बिजनेस यात्राओं के लिए प्राइवेट प्‍लेन उपलब्‍ध कराती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.