अब तक तो AC टंगा ही रह गया! कब तक गर्मी से राहत देगा मौसम, IMD ने बताया आगे का हाल

Updated on 09-05-2023 06:11 PM
मई की गर्मी गुम है। लोग ताज्‍जुब में हैं। मौसम को हो क्‍या गया है। खासतौर से दिल्‍ली-एनसीआर और यूपी वालों ने तो इस तरह का मौसम मई में शायद ही कभी देखा है। गर्मी के जरा सा बढ़ते ही बारिश शुरू हो जाती है। मौसम सुहाना हो जाता है। एयर कंडीशनर (AC) तो दूर सुबह के समय पंखा तक बंद करने की नौबत आ जाती है।

ये मौसम का जादू है...

मई में मौसम का इस तरह का जादू कभी नहीं देखा गया है। बार-बार होती बारिश ने पारा नीचे बनाए रखा है। द‍िल्‍ली-एनसीआर सह‍ित यूपी में आज कई जगह सुबह भी बारिश हुई। लोगों को इसके कारण जिम या घर में ही एक्सरसाइज करनी पड़ी। बारिश होने के बाद तापमान 20 डिग्री से नीचे तक लुढ़क गया।

मौसम की बाजीगरी

मई में हो रही बारिश लोगों के पल्‍ले नहीं पड़ी रही है। वे मौसम की इस बाजीगरी से अचंभित हैं। इसके पहले मौसम पूर्वानुमान में बताया गया था कि दिल्ली में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी ने हीटवेव चलने की भी संभावना जताई थी।

एसी की बिक्री में गिरावट

उत्तर भारत में अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में बेमौसम बारिश के कारण एसी, फ्रिज और कूलर जैसे कूलिंग प्रोडक्‍टों की बिक्री धीमी हो गई है। इसने एसी कंपनियों को झटका दिया है। बारिश के कारण तापमान गिरने से एसी की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। एसी कंपनियों को इससे भारी नुकसान की आशंका है। ग्राहकों ने अप्रैल और मई में एसी की खरीदारी टाल दी है। यह इंडस्‍ट्री के लिए बिक्री का सबसे अच्छा समय होता है।

बारिश का कारण क्‍या है?

मार्च, अप्रैल और अब मई में बेमौसम बारिश मौसम विज्ञानियों के लिए भी चर्चा का विषय है। सालों बाद ऐसा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तरी हिस्से के बजाय राजस्थान, उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश में दिख रहा है। इसके चलते एक साथ कई सिस्टम बन रहे हैं। इसी कारण बारिश हो रही है। 15 मई तक यह स्थिति बनी रह सकती है। यानी पारा नहीं बढ़ा तो एसी और कूलर की अभी भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्‍या कहता है ताजा अपडेट?

सोमवार को आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी किया। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह का तामपान 13 मई तक बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस हो जाने के आसार हैं। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई के लिहाज से देखें तो यह तापमान सामान्य से कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.