रायपुर में होने वाले पहले T20I के लिए कड़ी सुरक्षा 2 IG, 3 DIG, 10 SP समेत 1000 जवानों की फोर्स होगी तैनात

Updated on 25-11-2023 03:51 PM

राजधानी रायपुर में 1 दिसंबर को पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला होने जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले T20 क्रिकेट मैच के लिए 1 हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। यह फोर्स एयरपोर्ट से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करेगी।

इस आयोजन में सुरक्षा का जिम्मा रायपुर ग्रामीण के ASP नीरज चंद्राकर संभाल रहे हैं। ASP ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए पूरी प्लानिंग की गई है। इसमें 2 IG, 3 DIG, 10 SP और कमांडेंट स्तर के अफसर शामिल होंगे। इसके अलावा 30 एडिशनल एसपी समेत 75 टीआई मिलाकर करीब 1000 जवानों का फोर्स तैनात रहेगा।

100 अतिरिक्त CCTV लगाए गए

ASP नीरज चंद्राकर ने बताया कि फिलहाल, स्टेडियम में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था शुरू हो चुकी है। खिलाड़ियों के विशेष सुरक्षा के लिए एक एडिशनल एसपी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्टेडियम समेत खिलाड़ियों के आने जाने वाले रूट में सीसीटीवी कैमरे की भी नजर होगी। इस आयोजन के लिए 100 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों समेत संदिग्धों पर खास नजर रखी जाएगी।

पार्किंग और रूट मैप होगा जारी

क्रिकेट स्टेडियम पहुंचने से लेकर वहां पर गाड़ी रखने के लिए पार्किंग की प्लानिंग की जा रही है। जिससे लोगों को कोई कंफ्यूजन न हो और वह सहूलियत से अपने निर्धारित गेट तक पहुंच जाए। इस आयोजन में पार्किंग की व्यवस्था और आम लोगों के लिए रूट मैप को रायपुर पुलिस जल्द जारी करेगी।

होटलों में ठहरने वाले संदिग्धों से हो रही पूछताछ

ASP चंद्राकर ने बताया कि पुलिस होटलों में रुके लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के मकानों पर नए किराएदारों से भी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर अधिकारियों से मिले निर्देशों को पालन करवाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.