टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने रचा इतिहास, मुंबई माझी को हराकर बनी ISPL की पहली चैंपियन

Updated on 16-03-2024 01:21 PM
नई दिल्ली: टाइगर्स ऑफ कोलकाता पहले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को दादोजी कोंडेव स्टेडियम में खचाखच भरे मैदान के सामने हुए फाइनल में माझी मुंबई को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुंबई मांझी को सिर्फ 58 रन पर रोका
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरे टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने ना सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली माझी मुंबई की टीम को रोका, बल्कि लगातार विकेट भी लिए। इस टी10 टेनिस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों में से एक माझी मुंबई को महज 58 रन पर रोक दिया। इसके बाद टाइगर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 7.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 दिन के शानदार टूर्नामेंट को जीतने का गजब जश्न मनाया।

क्या है इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) भारत का पहला टेनिस बॉल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो स्टेडियम के अंदर खेला गया. इस टूर्नामेंट का पहला सीजन अभी 6 मार्च से 15 मार्च 2024 तक चला। मुंबई इस टूर्नामेंट का सेंटर रहा, जिसमें हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर जैसी 6 दमदार टीमें शामिल रहीं. अमिताभ बच्चन (मुंबई), अक्षय कुमार (श्रीनगर), ह्रितिक रोशन (बेंगलुरु), सूर्या (चेन्नई), राम चरण (हैदराबाद) और सैफ-करीना (कोलकाता) जैसे बड़े सेलिब्रीटीज इस टूर्नामेंट की टीमों के मालिक हैं। इस लीग ने न सिर्फ रोमांचक क्रिकेट दिखाया बल्कि लाइव संगीत, ड्रोन शो और लेजर शो के साथ मनोरंजन का एक अलग अनुभव भी दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.