अब बात करते हैं रोहित शर्मा की। रोहित का प्लेऑफ में बहुत आकर्षक रिकॉर्ड नहीं है तो वह खुद को साबित करना चाहेंगे। ओवरऑल देखा जाए तो रोहित इस लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। रोहित ने 242 मैच खेलते हुए 6203 रन बनाए हैं, जबकि एक शतक और 42 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन है। आईपीएल 2023 की बात करें तो उन्होंने दो अर्धशतक के दम पर 324 रन ठोके हैं।
