पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ ने लगा ली फांसी, जांच कर रहा वन विभाग

Updated on 07-12-2022 09:25 PM
. पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में एक बाघ का शव फंदे से लटका मिला. बाघ का शव क्लज वायर से लटका हुआ था. जैसे ही टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने बाघ के शव को देखा तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी. पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. गश्ती टीम को बाघ का शव उत्तर वन मंडल के अंतर्गत विक्रमपुर बीट के पास मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. न्यूज के मुताबिक, इससे पहले 10 नवंबर में भी यहां बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई थी. पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी व पली बढ़ी बाघिन पी-213 (63) उम्र 3 वर्ष थी.

गश्ती के दौरान टाइगर रिजर्व की टीम को अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में बाघिन मृत मिली थी. बाघिन की मौत सूचना मिलते ही क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्यप्राणी चिकित्सक और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे निरीक्षण किया.

उससे पहले 9 जून को भी यहां एक बाघ मृत मिला था. एक वन अधिकारी ने बताया कि पी-111 नाम के इस बाघ की उम्र लगभग 13 साल थी. एक वन अधिकारी ने बताया कि वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला. यह बाघिन टी-1 की संतान था.

‘मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ’

अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ हैं. लेकिन यहां कुछ समय से बाघों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सहित कई बाघ अभयारण्य हैं. बता दें कि अप्रैल में बालाघाट जिले के लालबर्रा वन परिक्षेत्र में बाघ के शावक का शव मिला था. तब वनाधिकारियों ने कहा था कि शावक की मौत आपसी संघर्ष में हुई क्योंकि उसके सभी अंग सुरक्षित मिले थे. मृत शावक की उम्र 18 महीने आंकी गई थी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.