होली पर घर जाने के लिए आसानी से मिलेगा टिकट, स्पेशल ट्रेनों में किराया 30 फीसदी महंगा

Updated on 25-02-2023 10:48 PM
नई दिल्ली: होली के मौके पर घर जाने वालों की भारी भीड़ होती है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है।

होली स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक


होली पर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की टिकट के लिए मच रही मारामारी के बीच रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के नाम पर 30 प्रतिशत तक अधिक किराया कर दिया है। दरअसल रेलवे ने फिलहाल किराया तो नहीं बढ़ाया लेकिन त्योहारों के मौके पर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अधिक किराया जरूर वसूलता रहा है। इन दिनों बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में अधिक मारामारी है, कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 300 के पर तक है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों में मांग पर एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई है।

होली का त्यौहार परिवार के साथ मानने और अन्तिम समय में टिकट लेने वाले इन यात्रियों के पास रेलवे की स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने या तत्काल टिकट लेने के अलावा कोई चारा नहीं है। हालांकि रुटीन ट्रेनों की बजाए इन स्पेशल में तत्काल कोटे से अधिक किराया लग जा रहा है। गोरखपुर से दिल्ली जाने में वातानुकूलित श्रेणी तीन से साढ़े चार सौ रुपये अधिक किराया लिया जा रहा है।

रेलवे ने दो मार्च तक चलने वाली गोरखपुर-दादर स्पेशल एक्सप्रेस को तीन जुलाई तक संचालित करने की घोषणा कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे ने 11 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो गई। आगे अभी और ट्रेनों के घोषणा होने की संभावना है। इसी तरह बिहार के लिए भी दिल्ली के आनंद विहार और नई दिल्ली से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की घोषणा की गई है। साल 2014-15 से पहले स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाता था। अब पिछले कुछ वर्षो से स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। स्पेशल में कोई सुविधा तो बढ़ी नहीं, लेकिन अधिकतम 30 प्रतिशत अधिक किराया अवश्य बढ़ गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.