फेंक जहां तक भाला जाए... पाक को साफ करेगा अपना 'महा-राणा'

Updated on 26-08-2023 01:38 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट और हॉकी में तो भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच विभाजन के बाद से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हर मुकाबले से पहले खिलाड़ियों के साथ ही लोगों का जोश आसमान पर होता है। अब इसमें तीसरा खेल भी जुड़ गया है- भाला फेंक या जैवलिन थ्रो। इस व्यक्तिगत खेल में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) में काफी समय से टक्कर चल रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों में भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।


क्वालिफिकेशन राउंड में प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम क्वालिफिकेशन राउंड में अलग-अलग ग्रुप में थे। दोनों अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। नीरज ने अपना पहला ही थ्रो 88.77 मीटर का फेंका। यह उनका इस सीजन बेस्ट थ्रो था। इसके साथ ही इंटरनेशनल करियर में नीरज का यह चौथा बेस्ट थ्रो था। दूसरी तरफ नदीम शुरुआत धीमी रही। उनका पहला थ्रो सिर्फ 70.63 मीटर का ही रहा। दूसरे प्रयास में 81.53 मीटर का थ्रो करने के बाद तीसरे में उन्होंने भाला 86.79 मीटर दूर फेंक दिया। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज पहले और नदीम दूसरे नंबर पर रहे।

कहां नीरज पर भारी पड़ते हैं नदीम?


वैसे तो नीरज चोपड़ा के अरशद नदीम अभी तक किसी भी मुकाबले में पछाड़ नहीं पाए हैं। लेकिन एक पॉइंट हैं जहां नीरज नदीम से पिछड़ जाते हैं। नीरज ने अभी तक अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं किया है। उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने यह थ्रो किया था। दूसरी तरफ अरशद नदीम का बेस्ट थ्रो 90.19 मीटर लंबा रहा। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने इस थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। उस समय नीरज चोट की वजह से बाहर थे। नदीम ने वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को मात देकर वहां गोल्ड जीता था।

दबाव में निखर जाते हैं नीरज

जब बड़ा मुकाबला होता है तो खिलाड़ी पर हमेशा दबाव रहता है। नीरज ऐसी परिस्थिति में अपना बेस्ट देना जानते हैं। तोक्यों ओलिंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वहां नदीम 5वें नंबर पर थे। पिछले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं नदीम को 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2018 एशियन गेम्स में नीरज ने गोल्ड जीता तो नदीम को ब्रॉन्ज मिला था। उसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज को गोल्ड मिला था। लेकिन नदीम 8वें नंबर पर रहे।

नीरज चोपड़ा की उपलब्धि
- तोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड
- 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड
- 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड
- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर
नदीम अरशद की उपलब्धि
- 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड
- 2019 साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड
- 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.