
मंत्री श्री पटेल ने पाँच दिवसीय टूर्नामेंट के मेन ऑफ द सीरिज रहे मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ी श्री अनिल सिंघानिया की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। श्री पटेल ने कहा क्रिकेट में यह जीत प्रदेश के दिव्यांगजनों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा उभारने के लिये प्रेरित करेगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रत्येक टीम का प्रयास सराहनीय रहा। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह अपना आत्म-विश्वास और हौसला बनाए रखें।