पावर जनरेटिंग कंपनी की तीन इकाइयों ने 100 प्रतिशत से ज्यादा

Updated on 04-03-2023 05:17 PM

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों ने फरवरी 2023 में शत-प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) एवं प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) अर्जित कर नया कीर्तिमान बनाया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी द्वारा बनाए गए कीर्तिमान के लिए बधाई दी है।

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई ने फरवरी 2023 में 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। माह फरवरी 2023 में इकाई का पीएलएफ 100.7 प्रतिशत एवं पीएएफ 101 प्रतिशत रहा। पिछले तीन वर्ष में यह इकाई की अभी तक का माहवार में सर्वाधिक पीएलएफ रहा है। इस इकाई की फरवरी 2023 में ऑक्जलरी खपत 8.85 प्रतिशत और विशिष्ट तेल खपत शून्य रही। यह इकाई 9 सितंबर 2009 को क्रि‍याशील हुई थी।

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी

पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक चार की 250-250 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 10 एवं 11 ने माह फरवरी 2023 में कुल 338.3 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। इन दोनों इकाईयों का पीएलएफ 100.7 एवं पीएएफ 101.6 प्रतिशत रहा। विद्युत गृह क्रमांक चार की इन इकाइयों के स्थापना वर्ष से अभी तक माह फरवरी 23 में सर्वाधिक बिजली उत्पादन हुआ है। इकाई क्रमांक 10 का पीएलएफ 100.64 व इकाई क्रमांक 11 का पीएलएफ 100.72 प्रतिशत रहा। इकाइयों की 7.55 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अभी तक निम्नतम है। इकाई क्रमांक 10, 18 अगस्त 2013 को एवं इकाई क्रमांक 11, 16 मार्च 2014 को क्रि‍याशील हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.