तीन कारण क्यों हार्दिक पंड्या का गुजरात छोड़कर मुंबई इंडियंस लौटना उनके करियर की महाभूल

Updated on 28-11-2023 03:09 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के दो प्रतिभाशाली सितारों में शायद आईपीएल की दो अहम फ्रैंचाइजियां अपना भविष्य देख रही हैं। युवा सनसनी शुभमन गिल पर दांव खेलकर गुजरात टाइटंस लीग में अगले कुछ साल के लिए आश्वस्त होना चाहती है। गिल की बारी अब बतौर लीडर काबिलियत साबित करने की है। दूसरी ओर हार्दिक न सिर्फ विस्फोटक बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं, बल्कि अपनी अगुवाई में टाइटंस को लगातार विजेता और उपविजेता बना कप्तान के तौर पर भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। फिलहाल रोहित शर्मा के कुशल हाथों में मुंबई की बागडोर है, लेकिन इस फ्रैंचाइजी के ऑनर शायद हार्दिक में उनका उत्तराधिकारी तलाश रहे हों! गिल को भी भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी का दावा ठोकने के लिए टाइटंस के लीडर के तौर पर बेस्ट देना होगा। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि क्यों गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस दोबारा लौटना हार्दिक पंड्या के लिए गलत कदम होगा।

कप्तानी का क्या सीन है?

अगर मुंबई इंडियंस आकर हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना स्वीकार करते हैं तो न सिर्फ उनकी ब्रांड वैल्यू को बड़ा धक्का लगेगा बल्कि करियर में भी काफी पिछड़ जाएंगे रोहित-सूर्या-बुमराह जैसे बड़े स्टार्स के बीच में उन्हें उतना लाइम लाइट नहीं मिलेगा, जितना बतौर कप्तान गुजरात में मिलता है। बीसीसीआई को हार्दिक में भविष्य का फुल टाइम कप्तान भी दिखता है, ऐसे में अपनी कप्तानी गंवाकर वह श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्रतिद्वंद्वियों से भी पिछड़ जाएंगे।

आखिर गुजरात छोड़ने की वजह क्या है?

दो सफल सीजन के बावजूद गुजरात और हार्दिक का एक-दूसरे से मोह भंग क्यों हो गया, हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। हार्दिक पंड्या-आशीष नेहरा के बीच कोच-कप्तान वाली बढ़िया बॉन्डिंग हो चुकी थी। दोनों एक-दूसरे के गेम को कॉम्प्लिमेंट करते थे। फ्रैंचाइजी ने हार्दिक को फ्री हैंड दे रखा था। टीम मैनेजमेंट में कोई बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं था। ये टीम का अच्छा माहौल ही था कि डेब्यू सीजन में ही चैंपियन और अगले साल फाइनलिस्ट रही। ऐसे में अपने सफल कप्तान को रीलिज कर देने की बात समझ से परे है। अगर इसके पीछे सिर्फ पैसा और ब्रॉड एंडोर्समेंट (जैसा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है) ही वजह है तो हार्दिक अपने करियर की सबसे बड़ी भूल कर रहे हैं।

हार्दिक का क्या करेगा मुंबई?

आईपीएल के इतिहास में अबतक सिर्फ दो ही कप्तानों का ट्रेड किया गया है। पहले रविचंद्रन अश्विन हैं, जो पंजाब किंग्स की कप्तानी छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। दूसरे अजिंक्य रहाणे थे जो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे और फिर बाद में साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड हो गए। दोनों की क्या दुर्दशा हुई वो बताने की जरूरत नहीं। दोनों इस फ्रैंचाइजी से बाहर कर दिए गए। अभी अश्विन राजस्थान रॉयल्स में हैं तो रहाणे का आईपीएल करियर चेन्नई सुपरकिंग्स के रहमो-करम से बच गया। 30 साल के हो चुके हार्दिक की फिटनेस जितनी खराब है और वह जितनी जल्दी इंजर्ड हो जाते हैं, लगता नहीं कि मुंबई इंडियंस उन्हें ढोएगी। जिसने इन फॉर्म कायरन पोलार्ड को संन्यास लेकर कोच बना दिया, वह पंड्या के साथ भी ऐसा कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.