तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत

Updated on 11-12-2025 01:12 PM
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव एक ही कमरे में मिले। घटना उरगा थाना इलाके की है, लेकिन सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि, बिलासपुर निवासी कथित तांत्रिक राजेंद्र कुमार 3 साथियों के साथ बुधवार रात कोरबा पहुंचा था। दावा किया गया था कि, 5 लाख रुपए को तंत्र-मंत्र से 2.5 करोड़ रुपए में बदल दिया जाएगा। जिसे बराबर बांटने की योजना थी।

एक-एक कर कमरे में बुलाया था

रात करीब 11 बजे स्क्रैप यार्ड में तंत्र-मंत्र का कथित अनुष्ठान शुरू हुआ। राजेंद्र कुमार ने तीनों को एक-एक कर अलग कमरे में बुलाया, उन्हें नींबू दिया, जमीन पर रस्सी से घेरा बनाया और कमरे में बंद कर दिया। उसने कहा कि कमरा 30 मिनट से एक घंटे बाद खोला जाएगा।

तंत्रविद्या कराने के बाद तीनों की मौत

निर्धारित समय के बाद जब कमरे का ताला खोला गया, तो तीनों मृत पड़े मिले। यह देखकर मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, साथी लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राजेंद्र के साथ आए बिलासपुर निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि अचानक हुई मौतों के बारे में उसे भी कुछ पता नहीं है। उसका दावा है कि तंत्र-मंत्र कराने के बाद तीनों की मौत हो गई, लेकिन यह कैसे हुआ, उसकी उन्हें जानकारी नहीं।

इस घटना के बाद से राजेंद्र फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक साथी की तलाश जारी है।

पुलिस को जहरखुरानी की आशंका

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि, शुरुआती जांच में जहरखुरानी का शक गहरा रहा है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, और यार्ड को सील कर दिया गया है।

पुलिस राजेंद्र कुमार और उसकी टीम से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह तंत्र-मंत्र का धोखा था या किसी तरह की साजिश।

क्या होता है जहरखुरानी

जहरखुरानी शब्द का उपयोग उन घटनाओं या अपराधों के लिए किया जाता है, जिसमें किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ (जहर, दवा या ड्रग्स) देकर या पिलाकर उसे लूटने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.