तीन पाकिस्तान खिलाड़ी वनडे डेब्यू करेंगे, बाबर आजम पर शाहीन अफरीदी ने कहा- किसी को ड्रॉप नहीं किया गया

Updated on 11-03-2026 01:53 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम के साथ ही ऑलराउंडर सईम अयूब और तेज गेंदबाज नसीम शाह को ड्रॉप कर दिया गया था। अब सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी का कहना है कि किसी को भी टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है।

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए शाहीन ने कहा, 'इस सीरीज के लिए किसी को ड्रॉप नहीं किया गया है। हम युवा खिलाड़ियों को मौके देना चाहते हैं क्योंकि वे हमारा फ्यूचर हैं। हम उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौका देना चाहते थे। जब टाइम आएगा तो उन्हें अपना रोल पता चल जाएगा और फ्यूचर में क्या होने वाला है और हमें बस अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना है। यह यंगस्टर्स के लिए अपनी स्किल्स दिखाने का एक अच्छा मौका है।

साहिबजादा फरहान का वनडे डेब्यू होगा

शाहीन शाह अफरीदी ने बताया है कि ढाका में होने वाले पहले वनडे में तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा कि साहिबजादा फरहान, माज सदाकत और शमील हुसैन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ओपनिंग करेंगे जबकि शमील तीसरे नंबर पर खेलते दिखेंगे।कप्तान अफरीदी ने कहा- हम उन्हें पाकिस्तान की ओर खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। यह सिर्फ एक सीरीज की बात नहीं है, बल्कि यह फैसला भविष्य को देखते हुए लिया गया है। उन्हें यहां खेलने का अनुभव है। इन खिलाड़ियों ने यहां बांग्लादेश लीग खेली है। साहिबजादा फरहान और सदाकत यहां खेल चुके हैं और पिछले साल कुछ और खिलाड़ी भी शामिल थे। यह सभी यहां के मैदानों और परिस्थितियों से परिचित हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अपना बेस्ट प्रदर्शन करके दिखाएंगे।

साहिबजादा फरहान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा था। फरहान टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 6 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 383 रन बनाए थे। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो शतक लगाए थे। फरहान की हालिया फॉर्म को देखते हुए ही उन्हें अब वनडे टीम में शामिल किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.