बस पलटने से 16 वर्षीय युवक सहित तीन की मौत, 18 यात्री घायल; TI बोले- ड्राइवर पर होगी कार्रवाई

Updated on 24-02-2023 06:19 PM

नरसिंहपुर जिले के करेली में गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना लिंगा बाइपास के पास हुई, यहां एक यात्री बस पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल भेजा।

यह दुर्घटना रात 10.30 से 11 बजे के बीच हुई। पारुल ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार हुई है। जानकारी मिली है कि बस वैवाहिक कार्यक्रम से लोगों को लेकर सतधारा से बांसखेड़ा जा रही थी। घटना स्थल करेली से करीब 10 किमी दूर है। दुर्घटनाग्रस्त बस को बाद में सीधा कर दिया गया। मृतकों के नाम कार्तिक गुर्जर (16), पहलवान सराठे (60) और उदयराम ठाकुर (55) हैं। ये तीनों बांसखेड़ा थाना सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर के निवासी हैं।

ड्राइवर पर होगी कार्रवाई

घटना के संबंध में करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि एक बस साईंखेड़ा थाना क्षेत्र से बरमान सतधारा किसी कार्यक्रम में आई थी। कार्यक्रम से लौट कर ये लोग वापस जा रहे थे। बस के ड्राइवर ने बस को फोरलेन हाईवे पर रॉन्ग साइड में डाल दिया, जिससे डिवाइडर से बस टकरा गई और पलट गई। बस के पलटने से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एक बालक की अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। बाकी घायलों को अस्पताल भेजा है, उनमें से 5 को जिला अस्पताल भेजा है। बस को ड्राइवर ने रॉन्ग साइड में डाल दिया था, जिससे खतरा अधिक बढ़ गया था। ड्राइवर की लापरवाही से घटना हुई है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.